गुड़ वाला ठेकुआ कैसे बनाएं?
NDTV
गुड़ का ठेकुआ बिहार की एक बहुत ही प्रसिद्ध और पारंपरिक मिठाई है जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. इसे खासतौर पर छठ पूजा के समय घर-घर में बनाया जाता है पर ऐसा नहीं है कि आप इसे सिर्फ त्योहार पर ही खा सकते हैं. जब भी कुछ मीठा खाने का मन करे आप इसे आसानी से घर पर बना सकती है. चलिए फिर देर किस बात की है आसान तरीके से ठेकुआ कैसे बना सकते हैं इसकी खास रेसिपी क्या है और किस तरीके से परफेक्ट बनेगा, जान लेते हैं.
सामग्री:
- गेहूं का आटा (दो कप)
- गुड़ (आधा कप)
- घी या रिफाइंड तेल (दो बड़ी चम्मच)
- हुई इलायची (चार-पांच कुटी हुई)
- सूखा नारियल (थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ)
- घी या तेल (तलने के लिए)
बनाने का आसान तरीका:
- ठेकुआ बनाने की सबसे पहली स्टेप है गुड़ का घोल तैयार करना.
- इसके लिए एक बर्तन में आधा कप गुड़ लें और उसमें आधा कप गुनगुना पानी डाल दें.
- गुड़ को पानी में अच्छी तरह घुलने के लिए छोड़ दे.
- ध्यान रहे कि चाशनी नहीं बनानी है बस गुड़ पानी में पूरी तरह घुल जाना चाहिए.
- जब गुड़ घुल जाए तो गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें.
- अब एक बड़े बर्तन में दो कप गेहूं का आटा लें.
- इसमें पिघला हुआ घी और कुटी हुई इलायची डाल दें.
- घी को आटे में दोनों हाथों से अच्छे से मसल-मसल कर मिलाएं.
- जब आप मुट्ठी बांधे तो आटा बंधना चाहिए, इससे आपका ठेकुआ एकदम खस्ता और कुरकुरा बनेगा. अब इसमें सूखा नारियल भी मिला दें.
- जो गुड़ वाला पानी हमने तैयार किया था, उससे आटे को गूंधना शुरू करें.
- याद रखें कि आटे को रोटी की तरह नरम नहीं गूंधना है.
- आटा थोड़ा कड़ा होना चाहिए.
- अब इस गुटे हुए आटे से छोटी-छोटी लोई बना लें.
- आप इसे हथेली से दबाकर गोल या चपटा कर सकती है.
- अगर आपके पास ठेकुआ का सांचा है तो उसपर डिजाइन बना सकती है वर्ना कांटे या चम्मच से भी सुंदर डिजाइन दे सकती है.
- कढ़ाई में घी या तेल गरम करें.
- तेल को बहुत ज्यादा तेज गरम नहीं करना है.
- मीडियम आंच पर एक-एक करके ठेकुआ कढ़ाई में डालें.
- इसे धीमी आंच पर ही पकने दे ताकि अंदर तक अच्छी तरह सिक जाए.
- जब ये दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग के हो जाए तो इन्हें तेल से बाहर निकाल लें.
- ठंडा होने के बाद ये और भी ज्यादा क्रिस्पी हो जाते है.
- स्वादिष्ट बिहारी गुड़ का ठेकुआ तैयार है.
इसे भी पढ़ें: गैस बर्नर के छेद हो गए हैं जाम, लौ नहीं आ रही तेज, इन 3 आसान ट्रिक्स से मिनटों में करें साफ
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Thekua, Chatt Puja, Food, Thekua Easy Recipe, Thekua Banane Ke Viddhi