विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2021

Green Chicken Curry: रेड चिकन करी से हटकर, स्पाइसी ग्रीन करी चिकन रेसिपी को करें ट्राई

Green Chicken Curry Recipe: वीकेंड शुरू होने वाला है. इसका मतलब है कि यह रिलेक्स करने और अपने फ्रेंड्स के साथ समय बिताने का समय है. लेकिन डिनर के मेनू के बारे में सोच रहे हैं तो ट्राई करें ग्रीन करी चिकन.

Green Chicken Curry: रेड चिकन करी से हटकर, स्पाइसी ग्रीन करी चिकन रेसिपी को करें ट्राई
Green Chicken Curry: अगर आपको मसालेदार खाना पसंद है तो यह डिश आपके लिए परफेक्ट है.
  • यह ग्रीन करी चिकन एक लाजवाब मसाला डिश है.
  • ग्रीन करी चिकन को नारियल के दूध से बनाया जाता है.
  • ग्रीन करी चिकन को घर पर आसानी से बना सकते हैं.

Green Chicken Curry Recipe:  वीकेंड शुरू होने वाला है. इसका मतलब है कि यह रिलेक्स करने और अपने फ्रेंड्स के साथ समय बिताने का समय है. आप अपने घर पर डिनर पार्टी आयोजित करने के बारे में सोच रहे होंगे ताकि आप अपने घर में आराम से अपने दोस्तों के साथ घूम सकें. लेकिन डिनर के मेनू के बारे में सोचना इतना बड़ा काम हो सकता है कि आप बस वहीं छोड़ना चाहें. क्या होगा यदि हम आपके लिए यह काम आसान बना दें? क्या इससे पूरी प्रक्रिया बहुत आसान नहीं हो जाएगी? एक लेविश डिश बनाने के बारे में मत सोचो, बस एक स्वादिष्ट और यम्मी डिश बनाओ जो आपके शो का स्टार बन सके. बनाएं मसालेदार ग्रीन करी चिकन जो पहली बार में ही आपके दोस्तों का दिल जीत लेगी!

यह ग्रीन करी चिकन एक लाजवाब मसाला डिश है. अगर आपको मसालेदार खाना पसंद है तो यह डिश आपके लिए है. इस करी में तीखापन और रंग एड करने के लिए 10 हरी मिर्च का उपयोग किया जाता है. नारियल के शौकीन भी इस रेसिपी का भरपूर आनंद लेंगे क्योंकि करी में नारियल के दूध का इस्तेमाल किया जाता है. हरी मिर्च और नारियल के दूध का कॉम्बिनेशन चिकन को एक स्वादिष्ट स्वाद देता है.

c9h0k84o

ग्रीन करी चिकन मेन कोर्स डिश है जिसे जैसमीन राइस और स्टिकी राइस के साथ पेयर किया जा सकता है.

ग्रीन करी चिकन कैसे बनाएं | How To Make Green Curry Chicken:

ग्रीन करी चिकन मेन कोर्स डिश है जिसे जैसमीन राइस और स्टिकी राइस के साथ पेयर किया जा सकता है. इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले आपको करी पेस्ट बनाना होगा. इस पेस्ट को बनाने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है क्योंकि आपको केवल सभी सामग्री को मिलाकर पीसना है. यदि आप प्रक्रिया को आसान बनाना चाहते हैं तो आप स्टोर से खरीदे गए करी पेस्ट का भी उपयोग कर सकते हैं. - इसके बाद एक पैन में गैस पर तेल डालकर उसमें करी पेस्ट डालकर भूनें. नारियल का दूध में डालें और तब तक मिलाएं जब तक यह अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए. अपनी कटी हुई सब्जियों को करी में डालें और इसे तब तक उबलने दें जब तक कि सब्जी पक न जाए. आपका ग्रीन करी चिकन तैयार है!

स्पाइसी ग्रीन करी चिकन की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Tasty Snacks: चाय के साथ कुछ टेस्टी स्नैक्स की है तलाश तो ट्राई करें ये रेसिपीज
Schezwan Chilli Potato: घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट शेजवान चिली पोटैटो- Recipe Inside
Paneer Manchurian: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल पनीर मंचूरियन
Sawan Somwar 2021: व्रत में कुछ हेल्दी और टेस्टी की है तलाश तो ट्राई करें ये 10 आसान रेसिपीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Green Chicken Curry, Chicken Curry, Chicken Recipe, Green Chicken Curry Recipe, Green Chicken Curry Recipe Hindi, Weekend Recipes, Weekend Dish
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com