अचार का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. भारतीय खाने की जब भी बात होती है उसमें अचार मुख्य भूमिका निभाता है. अचार ना सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि, शरीर को भी कई लाभ पहुंचाने में मददगार है. भारत में आपको अचार की अनगिनत वैराइटी मिल जाएंगी. न्यूट्रिशनिस्ट पलक नागपाल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फूलगोभी, शलजम और गाजर के अचार की अपनी दादी की स्पेशल रेसिपी शेयर की है. यह मसालेदार और तीखा अचार बहुत सारे फ्लेवर लाता है जो एक सिंपल रोटी-सब्जी या दाल-चावल मील को कम्पलीट करता है.
अपने बेहतरीन स्वाद के अलावा, यह अचार आपके पाचन के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स का नैचुरल सोर्स है. यह मैंगनीज और सेलेनियम जैसे खनिजों से भी भरपूर है, जो पूरे स्वास्थ्य का समर्थन करते हैं. साथ ही, यह गट हेल्थ और आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- इन 4 समस्याओं के लिए औषधि है अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन, इन लोगों को जरूर पीना चाहिए
अपने कैप्शन में, पलक नागपाल लिखती हैं, "यह सदियों पुरानी रेसिपी, बिल्कुल हमारी नानी और दादी की तरह, धैर्य रखती है लेकिन आपको एक खूबसूरती से फर्मेंटेड, स्वादिष्ट अचार देती है जो महीनों तक चलता है."
कैसे बनाएं मिक्स अचार- (How To Make Mix Pickle)
सामग्री-
- 500 ग्राम फूलगोभी, शलजम और गाजर
- 200 ग्राम पिसा हुआ गुड़ (स्वादानुसार)
- 250 मि.ली. सरसों का तेल
- 2 बड़े चम्मच नमक (स्वादानुसार)
- 3 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच: भुने सौंफ के बीज, मेथी के बीज, अजवाइन के बीज
- ½ कप सिरका
- 50 ग्राम साबुत सरसों के बीज
- 30 ग्राम काली मिर्च पाउडर
- 2 बड़े प्याज़ (पेस्ट), 3 इंच अदरक (पेस्ट), 10-12 लहसुन की कलियाँ (पेस्ट)
विधि-
1. सब्जियों को धोकर ब्लांच कर लें, फिर नमी हटाने के लिए उन्हें कम से कम 5-6 घंटे के लिए धूप में सुखा लें.
2. सरसों के तेल को धुआं निकलने तक गर्म करें, फिर आंच धीमी कर दें. सौंफ, मेथी और अजवायन डालें. उन्हें चटकने दें, फिर प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें. खुशबू आने तक पकाएं, फिर नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
3. धूप में सुखाई गई सब्जियां डालें और मसाले वाले तेल में कोट करने के लिए अच्छी तरह मिलाएं.बस एक मिनट तक पकाएं, फिर आंच बंद कर दें.
4. एक अलग पैन में सिरका, गुड़, सरसों के बीज और काली मिर्च पाउडर को गुड़ के पिघलने तक उबालें. इस चाशनी को सब्जियों के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
5. अचार को 2-3 दिनों के लिए पैन में ही रहने दें, हर कुछ घंटों में हिलाते रहें. फिर इसे एक सूखे कंटेनर में रखें और कुछ और दिनों के लिए धूप में सुखाएं.
एक बार तैयार होने पर, ठंडी, सूखी जगह पर रखें और मजे लें.
GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं