Guava Leaves Tea Benefits In Hindi: अमरूद एक ऐसा फल है जिसे हम सभी खाना पसंद करते हैं. अमरूद का खट्टा-मीठा स्वाद इसे बाकी से अलग बनाता है. अमरूद से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन सेहत के लिए कमाल है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट अमरूद की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, फोलिक एसिड, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और आयरन. इनमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ़्लेमेटरी, और एंटी-बैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं अमरूद के पत्तों की चाय और किसे करना चाहिए इसका सेवन.
कैसे बनाएं अमरूद के पत्तों की चाय- (How To Make Guava Leaves Tea)
अमरूद के पत्तों की चाय बनाने के लिए आपको सबसे पहले अमरूद के पत्तों को धो लेना है. फिर एक पैन में एक गिलास पानी डालें और इन पत्तों को डालकर अच्छे से खौला लें. फिर एक कप में इसे छान लें. आप चाहे तो इसे ऐसे ही पी सकते हैं, या इसमें शहद और नींबू का रस मिला सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अमरूद के पत्तों की चाय पीने के फायदे- (Amrood Ke patton Ki Chai Pine Ke Fayde)
1. पाचन-
अगर आपको पाचन संबंधी समस्या रहती है, तो आपके लिए अमरूद के पतों से बनी चाय का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इसमें एंटी-इंफ़्लेमेटरी, और एंटी-बैक्टीरियल पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर रखने और कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार है.
ये भी पढ़ें- इन 4 लोगों के लिए वरदान है सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन

Photo Credit: iStock
2. इम्यूनिटी-
इम्यूनिटी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में अहम मानी जाती है. अगर आप इम्यूनिटी को मजबूत और संक्रमण को दूर रखना चाहते हैं, तो आप अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं.
3. बालों-
आज के समय में बालों से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं. अगर आप भी बालों से जुड़ी समस्या को कम करना चाहते हैं, तो अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बालों की ग्रोथ और बालों की हेल्थ के लिए फायदेमंद है.
4. तनाव-
अमरूद के पत्तों से बनी चाय का रोजाना सेवन करने से तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है.
5. मोटापा-
अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो रोजाना पीएं अमरूद के पत्तों से बनी चाय. इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, फैट को बहाने में मददगार हैं.
GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं