विज्ञापन

Amle ka Achar: न धूप में सुखाने की झंझट और न ज्यादा मेहनत, घर पर ऐसे बनाएं चटपटा आंवले का अचार

Amle ka Achar: घर पर आंवले का चटपटा अचार बनाने के लिए अब कई दिनों तक धूप में सुखाने की जरूरत नहीं है. आंवला, हरी मिर्च और मसालों से झटपट तैयार करें स्वादिष्ट अचार. जानिए इसकी आसान रेसिपी और बनाने का तरीका.

Amle ka Achar: न धूप में सुखाने की झंझट और न ज्यादा मेहनत, घर पर ऐसे बनाएं चटपटा आंवले का अचार
आंवला-हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सामग्री
ndtv

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजे आंवले मिलने लगते हैं. आंवले का अचार खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है. लेकिन कई बार अचार बनाने के लिए उसे धूप में सुखाने और कई दिनों तक इंतजार करने की झंझट होती है. अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो आंवला और हरी मिर्च का इंस्टेंट अचार बना सकते हैं. इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और तैयार होते ही खाने के साथ परोस सकते हैं तो आइए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप एकदम आसान तरीके से बिना किसी झंझट के घर पर टेस्टी आंवला अचार बना सकते हैं. 

आंवला अचार कैसे बनाएं?

फूड एक्सपर्ट ने बताया कि सबसे पहले मार्केट से बढ़िया ताजे और कड़े आंवले ले आओ. आंवला एकदम हरा और साफ होना चाहिए. अब आंवलों को घर लाकर पानी से अच्छी तरह धो लो. एक बात का ध्यान रखना कि अचार में जरा भी नमी नहीं रहनी चाहिए वरना अचार बहुत जल्दी खराब हो जाएगा. धोने के बाद आंवलों को कुछ देर धूप में सुखा लो या किसी कपड़े से पोंछ लो. अब इन आंवलों को किसी बर्तन में रखकर भाप में पका लो या कुकर में एक सीटी लगा लो. ध्यान रखना कि आंवला बहुत ज़्यादा गलना नहीं चाहिए, बस इतना पकाना है कि उसकी फांके आसानी से अलग हो जाएं. पकने के बाद आंवलों को ठंडा होने दो और उनकी फांके अलग कर लो. आप चाहो तो साबुत आंवलों में टूथपिक से छेद भी कर सकती हो जिससे मसाले अंदर तक चले जाएं.

आंवला-हरी मिर्च का अचार बनाने के लिए सामग्री

आंवला -हरि मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम ताजा आंवला, थोड़ी हरी मिर्च, एक कप सरसों का तेल, 1 चम्मच साबुत धनिया, 1 चम्मच मेथी दाना, 1 चम्मच जीरा, थोड़े, काली मिर्च के दाने, 1 बड़ा चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच कलौंजी, 1 चम्मच सरसों के दाने, 1 बड़ा चम्मच सौंफ, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 1 चम्मच अमचूर और पाउडर, स्वादानुसार नमक और थोड़ा काला नमक और थोड़ी हींग आदि. 

सबसे पहले आंवले को करें तैयार

फूड एक्सपर्ट के अनुसार, सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह धोकर कपड़े से पोंछ लें. अब इन्हें प्रेशर कुकर में डालकर दो चम्मच पानी और थोड़ा सरसों का तेल मिलाएं. धीमी आंच पर करीब 5 मिनट पकाएं. प्रेशर बनने पर गैस बंद कर दें. ठंडा होने के बाद आंवले को फांक में अलग कर लें और बीज निकाल दें.

अचार का मसाला ऐसे करें तैयार

उन्होंने आगे बताया कि अब एक तवे पर धनिया, मेथी, जीरा, काली मिर्च, अजवाइन, कलौंजी, सरसों और सौंफ डालकर धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट भून लें. ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सी में दरदरा पीस लें. अब इसमें हल्दी, कश्मीरी मिर्च, अमचूर और नमक मिलाएं.

ये भी पढ़ें- कड़ी पत्ते की चटनी कैसे बनाएं? यहां पढ़ें तीखी और खट्टी-मीठी चटनी बनाने की आसान रेसिपी

सरसों के तेल में मिलाएं आंवला और हरी मिर्च

एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. तेल अच्छी तरह गर्म होने पर गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने दें. अब इसमें हींग, अजवाइन और कलौंजी डालें. इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च और उबले आंवले डालकर मिलाएं। तैयार मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.

कांच के जार में करें स्टोर

आपका चटपटा आंवला-हरी मिर्च का अचार तैयार है. इसे साफ और पूरी तरह सूखे कांच के जार में भरें. ध्यान रखें कि जार और चम्मच में नमी न हो. अचार को हमेशा सूखे चम्मच से निकालें. इसे कितने समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है यह तेल, नमी और स्टोरेज की साफ-सफाई पर निर्भर करता है. इसलिए खराब होने के संकेत दिखें तो इसका सेवन न करें.

ये भी पढ़ें- हल्दी की सब्जी कैसे बनाएं? राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amle Ka Achar Kaise Banaye, Amla Pickle Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com