विज्ञापन

Gehu Aata Garlic Naan Recipe: मैदा नहीं गेहूं के आटे से घर पर बनाएं गार्लिक नान, तवे पर मिनटों में होगा तैयार

Homemade Garlic Naan Recipe: रेस्टोरेंट जैसा गार्लिक नान अब घर पर भी बना सकते हैं. इसके लिए मैदे की जगह गेहूं का आटा इस्तेमाल करें. लहसुन, मक्खन और अदरक के स्वाद वाला यह नान तवे पर आसानी से तैयार हो जाएगा.

Gehu Aata Garlic Naan Recipe: मैदा नहीं गेहूं के आटे से घर पर बनाएं गार्लिक नान, तवे पर मिनटों में होगा तैयार
गार्लिक नान बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
ndtv

रेस्टोरेंट में मिलने वाला बटर गार्लिक नान अगर आपको भी पसंद है तो अब इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही गेहूं के आटे से स्वादिष्ट गार्लिक नान बना सकते हैं. इसकी खास बात यह है कि इसे तैयार करने के लिए न तो तंदूर चाहिए और न ही किसी खास मशीन की जरूरत पड़ेगी. बस घर में मौजूद आटा, मक्खन, लहसुन और कुछ मसालों से आप इसे तवे पर बना सकते हैं. दाल मखनी, शाही पनीर या किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगता है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

गार्लिक नान बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

इस स्वादिष्ट नान को बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी. सबसे पहले 1 कप गेहूं का आटा, 1 बड़ा चम्मच मक्खन, 2 बड़े चम्मच तेल, 5 से 6 लहसुुन की कलियां, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा अदरक, 3 हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक और जरूरत के अनुसार पानी आदि.

सबसे पहले तैयार करें गार्लिक नान का आटा

बता दें कि सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटेे को ढककर करीब 30 मिनट के लिए रख दें. इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाएगा.

मक्खन और लहसुन से तैयार करें खास मिश्रण

अब लहसुन को छीलकर बारीक काट लें. अदरक और हरी मिर्च को भी छोटे टुकड़ों में काट लें. एक पैन में मक्खन गर्म करें और उसमें लहसुन, अदरक और हरी मििर्च डालकर हल्का भून लें. ध्यान रखें कि लहसुन जले नहीं, वरना इसका स्वाद कड़वा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- कड़ी पत्ते की चटनी कैसे बनाएं? यहां पढ़ें तीखी और खट्टी-मीठी चटनी बनाने की आसान रेसिपी

तवे पर ऐसे सेंकें गार्लिक नान

अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई को बेलकर उसके ऊपर तैयार लहसुन-मक्खन का मिश्रण लगाएं. किनारों को बीच में लाकर बंद करें और हल्के हाथों से दोबारा बेेल लें. इसके बाद गर्म तवेे पर नान डालें और धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें. जब नान पर सुनहरी चिित्तियां दिखने लगें तो इसे प्लेट में निकाल लें.

दाल मखनी और शाही पनीर के साथ करें सर्व

जानकारी के अनुसार, तैयार नान के ऊपर थोड़ा मक्खन लगाएं और गरमागरम परोसें. इसे दाल मखनी, शाही पनीर या मिक्स वेज के साथ खा सकते हैं. ध्यान रखें कि गेेहूं के आटे से बना नान मैैदे के नान से थोड़ा अलग बनावट वाला हो सकता है.

ये भी पढ़ें- हल्दी की सब्जी कैसे बनाएं? राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garlic Naan Recipe, Garlic Naan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com