Tamatar Kaise Ugate Hain: चाहें सलाद बनानी हो या सब्जी टमाटर के बिना हर चीज अधूरी है, अब जब जरूरत ज्यादा है, तो खरीद भी ज्यादा होगी ही. यही वजह है हम एक ही बार में भर-भर के टमाटर खरीद कर ले आते हैं, लेकिन बाजार से लाया हुआ टमाटर केमिकल से तैयार किए जाने के कारण लंबे समय तक सही नहीं रखा जा सकता है. अब आप सोच रहे होंगे, फिर ऐसा क्या किया जा सकता है, जिससे टमाटर खराब न हो? यहां हम आपको घर पर टमाटर उगाने का आसान तरीका बताने वाले हैं, जिसे अगर आप फॉलो करते हैं, तो आपकी बालकनी टमाटर से भरी होगी.

Photo Credit: Pexels
घर पर टमाटर उगाने का आसान तरीका
घर पर टमाटर उगाने के लिए आपको टमाटर, गमला, ग्रो बैग और एक बड़ी बालकनी या आंगन की जरूरत होगी.
घर पर टमाटर का पौधा कैसे उगाया जाता है?
पुराने टमाटर का इस्तेमाल: घर पर टमाटर उगाने के लिए आप मौजूद टमाटर से बीज निकालकर कम से कम दो से 3 दिन तक के लिए ढककर रख दें. जब लगे बीज पूरी तरह से सुख चूके हैं, तो इन्हें मिट्टी में बो दें. यह काम करते समय आपको ध्यान रखा जिस टमाटर के बीज आप इस्तेमाल कर रहे हैं, वे बिल्कुल साफ और हेल्दी हो.
कैसे मिट्टी का इस्तेमाल करना होगा: अगर आप घर पर टमाटर उगा रहे हैं, तो आधी मिट्टी और आधी पुरानी गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट मिला लें और फिर बीज को अच्छे बो दें और दोबारा से मिट्टी से ढक दें.
कितना पानी देना होगा: 7 से 8 दिन तक रोजाना अगर आप पानी देते हैं, तो पौधा बढ़ने लगेगा, लेकिन ध्यान रखें ज्यादा पानी न दें. जरूरत से ज्यादा पानी देने से जड़ें खराब हो सकती हैं.

कितनी धूप देनी होगी: ऐसी जगह ढूँढे जहां अच्छी धूप आती हो. इसलिए ध्यान रखें जगह सही चुनें और रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे अच्छी धूप दें.
लकड़ी का इस्तेमाल करें: पौधे का बैलेंस बनाए रखने के लिए आप किसी भी डंडी या लकड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कितने दिन में पकने लगेंगे: अगर आप इन स्टेप्स को फॉलो करते हैं, तो 60 से 70 दिन में टमाटर पकने लगेंगे.
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में तपती छत को ठंडा करने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं