गर्मियों में एक छोटी‑सी लापरवाही भी बड़ी आग का कारण बन सकती है. किचन, AC और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़ी कुछ आम गलतियां हर साल कई घरों को नुकसान पहुंचाती हैं. अगर आप भी इन्हें नजरअंदाज करते हैं, तो सावधान हो जाना जरूरी है.
गर्मियों में तेज धूप वैसे भी झुलसा देती है और तापमान तेजी से बढ़ने लगता है. तेज तापमान की वजह से आग लगने जैसी घटनाएं बढ़ जाती है. अमूमन लोगों की छोटी-छोटी गलतियां और लापरवाही बड़ी दुर्घटना में बदल जाती हैं. लेकिन अगर आप सावधानी बरतें और कुछ बातों का ध्यान रखें तो आग लगने जैसे हादसों से बचा जा सकता है.
गर्मियों में की जाने वाली (7 Fire Safety Mistakes)
गर्मी में थोड़ी‑सी लापरवाही भी जान‑माल का बड़ा नुकसान कर सकती है. ये 7 गलतियां सबसे ज्यादा आग लगने की वजह बनती हैं:
1. Overloaded Plug Points
एक ही प्लग बोर्ड में कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाना शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ा देता है, खासकर गर्मियों में जब वायरिंग पहले ही गर्म रहती है.
2. Gas Leakage को नज़रअंदाज़ करना
गैस की हल्की‑सी गंध को भी हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है. समय रहते जांच न करने पर बड़ा हादसा हो सकता है.
3. AC Wiring और Service चेक न कराना
बिना सर्विस या खराब वायरिंग वाला AC गर्मियों में आग लगने का बड़ा कारण बन सकता है.
4. किचन में Oil Overheating
तेल को तेज आंच पर ज्यादा देर तक छोड़ देना अचानक आग भड़कने की वजह बन सकता है, खासकर डीप फ्राई करते समय.
5. Gas Stove को जलता छोड़ देना
खाना बनाते समय किचन से बाहर जाना या गैस जलती छोड़ देना घर में आग का खतरा कई गुना बढ़ा देता है.
6. Flame के पास Paper या कपड़ा रखना
चूल्हे या गैस की आंच के पास रखा कपड़ा, टिश्यू या पेपर सेकेंडों में आग पकड़ सकता है.
7. Fire Safety की जानकारी न होना
घर में fire extinguisher होते हुए भी उसका इस्तेमाल न आना या safety rules की जानकारी न होना आपात स्थिति में नुकसान बढ़ा सकता है.
गर्मी में आग लगने जैसी घटनाओं से कैसे बचें
बिजली का ओवरलोड
गर्मियों के समय में एक गलती जो लोग सबसे ज्यादा करते हैं, वो है बिजली का ज्यादा इस्तेमाल और इसका ओवरलोड होना. दरअसल गर्मियों में कूलर, पंखे, एसी, फ्रिज जैसे कई उपकरण एक साथ चलने लगते हैं. ऐसे में अगर घर का वायरिंग पुरानी है या फिर मल्टीप्लग में ज्यादा लोड हो जाए तो, शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.
गैस सिलेंडर
दूसरी गलती है जो अमूमन लोग किचन में करते हैं और वो होती है सिलेंडर के साथ की गई लापरवाही. कई लोग खाना बनाने के बाद रेगुलेटर ठीक से बंद नहीं करते या इसके साथ ही गैस की पाइप को समय-समय पर चेक नहीं करते हैं. इस वजह से गैस लीक होने की जगह से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है और बड़ा हादसा हो सकता है.
ये भी पढ़ें: गर्मी बढ़ते ही बढ़ा सेहत का खतरा! हीट स्ट्रोक और लू से बचने के जरूरी उपाय
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
बता दें कि गर्मियों में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को चार्ज पर लगा कर छोड़ देना भी बड़े खतरे की वजह बन सकता है. अमूमन लोग फोन को रात भर चार्ज पर लगाकर छोड़ देते हैं. अगर आप लोकल या सस्ते चॉर्जर का इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी ओवरहीट होने की वजह से वो फट सकती है.
घर की छत पर कूड़ा
अमूमन लोग घरों की छत या बालकनी में कूड़ा इकट्ठा कर देते हैं और वहां पर सूखी चीजें जमा होने लगती हैं. गर्म हवाएं और तेज धूप में ये जल्दी आग पकड़ सकते हैं. एक छोटी सी चिंगारी भी बड़ी आग में बदल सकती है.
किन बातों का ध्यान रखकर रखें खुद को सेफ?- घर की वायरिंग और प्लग को समय-समय पर चेक करवाएं.
- एक साथ ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न चलाएं.
- गैस सिलेंडर और पाइप को रेगुलर चेक करें.
- फोन या लैपटॉप को जरूरत से ज्यादा चार्ज न करें.
- ज्वलनशील चीजों को धूप से दूर रखें.
- घर में फायर एक्सटिंग्विशर जरूर रखें.
FAQS
Q. गर्मियों में घर में आग लगने का सबसे बड़ा कारण क्या है?
A. खराब वायरिंग, ओवरलोडेड प्लग और गैस से जुड़ी लापरवाही सबसे आम कारण हैं।
Q. क्या AC की वजह से आग लग सकती है?
A. हां, अगर AC की वायरिंग पुरानी हो या नियमित सर्विस न की जाए तो आग लगने का खतरा रहता है।
Q. किचन में आग से बचाव कैसे करें?
A. खाना बनाते समय गैस जलती छोड़कर न जाएं और ज्वलनशील चीजें दूर रखें।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं