Ganesh Chaturthi 2023: प्रथम पूज्य श्रीगणेश की पूजा के साथ ही हमारे देश में त्योहारों की शुरुआत होती है. भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है, इसे गणेशोत्सव भी कहते है. 10 दिनों के इस त्योहार का समापन अनंत चतुर्दशी को होता है और इसी दिन श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है. इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 19 सितंबर, 2023 को हैं और गणेश उत्सव का समापन 28 सितंबर को होगा. आइए जानते हैं कि गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को किस खास मिठाई का भोग लगाया जाता है और इसे कैसे बनाते हैं.
मोदक की सामग्री (Ingredients of Modak)
- 1 कप चावल का आटा
- 1 1/2 कप कसा हुआ नारियल
- 1 चम्मच पीसी हुई हरी इलायची
- 1/4 चम्मच नमक
- 1 कप पिसा हुआ गुड़
- 3 चम्मच तिल का तेल
यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, नोट कर लीजिए प्रिय भोगों की रेसिपी
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मोदक बनाने का तरीका (How to make Modak)
- मोदक बनाने के लिए कसा हुआ नारियल लें. नारियल को सूखा भूनकर अलग रख लें. अब एक दूसरा पैन लें और उसमें एक कप पानी डालें. इसे उबाल लें. फिर इसमें गुड़ डालें और घुलने दें. जब गुड़ का मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें भुना हुआ नारियल डालें.
- अच्छी तरह मिलाएं और आंच को मीडियम हाई पर रखें. फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से हिलाएं. कुछ सेकेंड बाद आंच बंद कर दें और मिश्रण को उतारकर एक तरफ रख दें.
- अब आटा तैयार करने के लिए एक बाउल में चावल का आटा डालें और इसमें थोड़ा गर्म पानी डालें. तिल का तेल और नमक डालें.
- यह सुनिश्चित करने के लिए मिश्रण को हिलाएं कि उसमें गुठलियां न रहें. आटा ज्यादा कड़ा नहीं होना चाहिए. अब आटे का एक हिस्सा लें और उसे बेलन की मदद से छोटे-छोटे कप का आकार दें. इसमें एक चम्मच नारियल-गुड़ का भरावन डालें और आटे के किनारों को हाथ से बंद कर दें. फिर मोदक को ढक कर 10 मिनट तक या पक जाने तक भाप में पकाएं. पकने के बाद, प्लेट में निकालें और थोड़ा घी छिड़क दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं