विज्ञापन

वाराणसी में गंगा के बीचों बीच उड़ाई इफ्तार की दावत, बिरयानी खाकर हड्डियां नदी में फेंकी, 14 अरेस्ट

वाराणसी के गंगा नदी के बीचों बीच से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां इफ्तार पार्टी करने के बहाने एक विशेष समुदाय के लोगों ने न सिर्फ बिरयानी खाई बल्कि मांस की हड्डियों को गंगा नदी में फेंक दी.

वाराणसी में गंगा के बीचों बीच उड़ाई इफ्तार की दावत, बिरयानी खाकर हड्डियां नदी में फेंकी, 14 अरेस्ट
varanasi iftar party video ganga river
  • वाराणसी में गंगा नदी के बीचों बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इफ्तार पार्टी आयोजित की थी
  • इफ्तार पार्टी में बिरयानी खाने के बाद मांस की हड्डियां गंगा नदी में फेंकी गईं थीं
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले ने विवाद और आलोचना को जन्म दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाराणसी:

वाराणसी के गंगा नदी के बीचों बीच से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां इफ्तार पार्टी करने के बहाने एक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने न सिर्फ बिरयानी खाई बल्कि मांस की हड्डियों को गंगा नदी में फेंक दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही सभी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

क्या है पूरा मामला?

इस समय रमजान का पाक महीना चल रहा है. इस बीच वाराणसी से आए एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया. यहां एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गंगा नदी के बीचों-बीच इफ्तार पार्टी की दावत उड़ाते दिखे, वीडियो सामने आते ही बवाल मच गया. इफ्तार की दावत उड़ा रहे युवकों ने न सिर्फ बिरयानी खाई बल्कि उससे निकली हड्डियां नदी में फेंक दीं. 

यह भी पढ़ें- गोरखपुर: पूर्व पार्षद की मॉर्निंग वॉक के दौरान हत्या, जान बचाने 100 मीटर तक भागे, हत्यारों ने पकड़कर चाकू मारे

पुलिस ने 14 को हिरासत में लिया 

वीडियो को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत कर दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है. सभी 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है. 

यह भी पढ़ें-  अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मासूम बनी फरिश्ता, जान देने जा रही मां की बचा ली जान
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com