Ganesh Chaturthi 2023: इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 18 सितंबर को मनाया जाएगा. इस दिन को बप्पा के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं. 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में भक्तजन बप्पा को अपने घर पर लेकर आते हैं. उनकी विधि-विधान से पूजा अर्चना होती है और वो अपनी तथाशक्ति उनको अपने घर पर रखकर विदा किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से बप्पा की पूजा-अर्चना करने से वो जल्दी प्रसन्न होते हैं. लेकिन उनके पूजन में किसी भी तरह की गलती नहीं की जानी चाहिए. यदि हम उनके पूजन में कोई गलती कर देते हैं तो न तो पूजा स्वीकार होती है और न ही उसका फल मिलती है. तो चलिए आपको बताते हैं कि बप्पा के पूजन में किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.
गणेश जी के पूजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां
चावल
चावल जिसे अक्षत के नाम से भी जाना जाता है. अक्षत मतलब बिना क्षय हुआ संपूर्ण.गणेश जी के पूजन में कभी भी टूटे हुए चावलों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए. ध्यान रखें कि पूजा में आप जिन चावलों का इस्तेमाल कर रहे हैं वो कहीं से भी टूटे हुए न हों. इसके साथ ही उनको गीले चावल चढ़ाए जाने चाहिए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
तुलसी
हिंदू धर्म में तुलसी माता का बहुत महत्व है. कई पूजन को इसके बिना अधूरा माना जाता है. लेकिन बप्पा के पूजन में तुलसी की पत्तियों का उपयोग वर्जित होता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश ने तुलसी जी को श्राप दिया था. इसलिए इनके पूजन में भूलकर भी तुलसी का उपयोग न करें. आप बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं.
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इस खास मिठाई का भोग, नोट कर लें ईजी रेसिपी
सफेद चीजें
गणेश भगवान और चंद्र देव को संबंध अच्छे नही थे. ऐसी मान्यता है कि चंद्रमा ने गणेशजी के स्वरूप का उपहास उड़ाया था. जिसके बाद गणेश जी ने चंद्रमा को श्राप दिया था कि उनको सौंदर्य खत्म हो जाएगा. इसलिए बप्पा के पूजन में सफेद चीजों का प्रयोग वर्जित माना जाता है. इसके जगह आप पीला चंदन, पीले वस्त्र और पीला जनेऊ ही चढ़ाएं.
फूल
बप्पा के पूजन में कभी भी बासी फूलो को न चढ़ाएं. इसके साथ ही केतकी के फूलों को भी चढ़ाने की मनाही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं