दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की परंपरा है. घरों में लोग गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते हैं और विधि-विधान से पूजन करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोवर्धन पूजा के दौरान कितनी परिक्रमा लगानी चाहिए. परिक्रमा करते समय किस दिशा का ध्यान रखना जरूरी है और भगवान को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए. आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं गोवर्धन पूजा की सही विधि और इससे जुड़े जरूरी नियम.
गोवर्धन पूजा 2026 कब है और शुभ मुहूर्त क्या है?
आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इस साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे शुरू होगी और 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा 10 नवंबर 2026 को की जााएगी.
सुबह का शुभ मुहूर्त: 6:41 से 8:51 बजे तक
शाम का गौधूलि मुहूर्त: 5:30 से 5:56 बजे तक
गोवर्धन पूजा कैसे करें?
गोवर्धन पूजा के दिन सुबह स्नान करके घर के आंगन को साफ करें. इसके बाद किसी स्वच्छ जगह पर गााय के गोबर से गोवर्धन पर्वत, भगवान श्रीकृष्ण और गाय-बछड़ोों की आकृतियां बनाएं. इन्हें फूलों से सजाएं. गोवर्धन महाराज का मुख पश्चिम दिशा की ओर रखें और उनकी नाभि पर मििट्टी का दीपक रखें. इसके बाद रोली, अक्षत, चंदन, मौली, धूप और फूल अर्पित करके पूजा करें.
गोवर्धन पूजा में कितने फेरे लगाने चाहिए?
आचार्य मदन मोहन के अनुसार, गोवर्धन पूजा में गोबर से बनी आकृति की सात परिक्रमा लगाने की परंपरा है. परिक्रमा हमेशा दक्षिणावर्त यानी घड़ी की दिशा में करनी चाहििए. इस दौरान गोवर्धन पर्वत दाईं ओर रहना चाहिए. हाथ में लोोटा लेकर जल या दूध की पतली धारा गिराते हुए परिक्रमा करें. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करें.
ये भी पढ़ें- Somvati Amavasya 2026: साल की अंतिम सोमवती अमावस्या आज, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
गोवर्धन पूजा में क्या चढ़ाएं और किन चीजों से बचें?
गोवर्धन पूजा में अन्नकूट, बाजरे की खिचड़ी, मक्खन, मिश्रीी और छप्पन भोग अर्पित कर सकते हैं. गायों के लिए गुड़, हरा चना और बाजरा भी रखना चाहिए. वहीं पूजा में बासी या झूठा भोजन, तामसिक चीजें और टूटे बर्तनों का इस्तेमााल करने से बचें.
पूजा के बाद गोबर और प्रसाद का क्या करें?
पूजा पूरी होने के बाद अन्नकूट और प्रसाद परिवार, रिश्तेेदारों व पड़ोसियों में बांटें. भोजन बर्बाद न करें. गोबर से बनी आकृति को 24 घंटे बाद हटाकर सुखा लें. इससे उपले बनााकर हवन या अन्य धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल कर सकते हैं. परिक्रमा के दौरान इस्तेमाल किए गए फूूल-पत्तियों को गमले की मिट्टी में दबा दें या कंपोस्ट बनाने में इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा कब है? जानें सही दिन और शुभ मुहूर्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं