विज्ञापन

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा के बाद गोबर का क्या करें? कब हटाएं और कहां इस्तेमाल करें, जानें नियम

गोवर्धन पूजा के बाद गोबर को तुरंत हटाने के बजाय पूरे दिन पूजा स्थल पर रहने दें. आचार्य मदन मोहन से जानें इसे कब हटाना चाहिए, धार्मिक मान्यताएं क्या हैं और बचे गोबर से उपले, खाद व लिपाई कैसे करें.

Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा के बाद गोबर का क्या करें? कब हटाएं और कहां इस्तेमाल करें, जानें नियम
गोवर्धन पूजा के बाद गोबर कब हटाना चाहिए
ndtv

दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है. पूजा के दौरान अन्नकूट का भोग लगाने और गोवर्धन की परिक्रमा करने की परंपरा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा पूरी होने के बाद गोबर का क्या करना चाहिए. इसे कब हटाना चाहिए और क्या इसे कचरे में फेंक सकते हैं. आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं गोवर्धन पूजा के बाद गोबर से जुड़े जरूरी नियम और इसके इस्तेमाल के तरीके.

गोवर्धन पूजा के बाद गोबर कब हटाना चाहिए

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, गोवर्धन पूजा में बनाई गई गोबर की आकृति को पूजा के बाद तुरंत नहीं हटाना चाहिए. इसे पूरे दिन उसी स्थान पर रहने दें. शाम के समय इसे सावधानी से इकट्ठा करके किसी साफ जगह पर रख सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा में इस्तेमाल किए गए गोबर को कचरे में या किसी अपवित्र स्थान पर नहीं फेंकनाा चाहिए.

गोवर्धन के गोबर में लगाएं करवा चौथ की सफेद सींक

धार्मिक परंपरा के अनुसार, गोवर्धन पूजा के बाद गोबर में करवा चौथ में इस्तेमाल की गई सफेद सींकें लगाई जाती हैं. इसके ऊपर सरसों के तेल का दीीपक जलाने की भी परंपरा है. इसके बाद गोबर को घर के किसी साफ स्थान पर सुुरक्षित रख सकते हैं.

गोवर्धन पूजा के गोबर का क्या करें?

आंगन की लिपाई करें: पूजा के बाद बचे गोबर से घर के आंगन या छत की लिपाई कर सकते हैं. धार्मिक मान्यता में इसे शुभ माना जाता है.

उपले बनाएं: गोबर को सुखाकर उपले या कंडे बना सकते हैं. इनका इस्तेमाल बाद में ईंधन के रूप में किया जा सकता है.

खेतों में खाद डालें: गांव में रहने वाले लोग गोबर को खेतों में प्रााकृतिक खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे मिट्टी को जैविक पदार्थ मिलते हैं.

पौधों में करें इस्तेमाल: गोबर को अच्छी तरह सड़ाकर और कंपोस्ट बनाकर गमलों या किचन गार्डन में इस्तेेमाल किया जा सकता है. ताजा गोबर सीधे पौधों की जड़ोों में डालने से बचें.

ये भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा कब है? जानें सही दिन और शुभ मुहूर्त

गोबर को कचरे में फेंकने से क्यों बचें

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, गोवर्धन पूजा में इस्तेमाल किए गए गोबर को धार्मिक दृष्टि से पवित्र माना जाता है. इसलिए इसे इधर-उधर फेंकने के बजाय किसी उपयोगीी काम में लगाना चाहिए. चाहें तो इसे गोशााला में भी दे सकते हैं जहां इसका इस्तेमाल खाद या उपले बनााने में किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- दिवाली पर रात में कितने दीये जलाने चाहिए? जानें पूजा का सही समय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govardhan Puja 2026, Govardhan Puja 2026 Mein Kab Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com