विज्ञापन

फ्रिज में रखी सब्जियां जल्दी हो जाती हैं खराब? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलती

सब्जियां फ्रिज में रखने के बाद भी जल्दी खराब हो जाती हैं? जानें, कहां हो रही है गलती.

फ्रिज में रखी सब्जियां जल्दी हो जाती हैं खराब? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलती
इस वजह से सड़ रही हैं सब्जियां
NDTV

फ्रिज आज के समय में हर घर की जरूरत बन चुका है. ठंडा पानी पीने से लेकर सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए फ्रिज सबसे ज्यादा काम आने वाले उपकरणों में से एक है, लेकिन कई बार लोगों की यह शिकायत रहती है कि सब्जियों को फ्रिज में रखा तो है, लेकिन फिर भी वे जल्दी खराब हो जाती हैं. इसके पीछे की वजह क्या है? क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर हां, तो इस स्टोरी को पूरा जरूर पढ़ें.

फ्रिज में रखी सब्जियां अगर जल्दी खराब हो रही हैं, तो इसके पीछे की वजह उनकी क्वालिटी नहीं, बल्कि सब्जियों को स्टोर करने का गलत तरीका है. चलिए जानते हैं, सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने के लिए फ्रिज में कैसे रखना चाहिए?

सब्जियों को ताजा कैसे रखें | Fridge Mein Sabjiyon Ko Kaise Rakhe

प्लास्टिक बैग को कहें टाटा

जब भी हम बाजार से सब्जियां खरीदकर लाते हैं, तो उन्हें प्लास्टिक के बैग समेत ही फ्रिज में रख देते हैं, जिसकी वजह से सब्जी को पूरी हवा नहीं मिल पाती है और प्लास्टिक में बंद रहने की वजह से अंदर से निकलने वाली नमी उसी बैग में जमा हो जाती है. यही वजह है कि बैक्टीरिया और फफूंदी तेजी से पनपने लगते हैं, जिसके कारण सब्जियां जल्दी सड़ने लगती हैं.

फ्रिज में पॉलिथीन में सब्जी रखने से क्या होता है?

अगर आप लंबे समय तक सब्जियों को प्लास्टिक बैग में डालकर फ्रिज में रखते हैं, तो इनकी ताजगी कम होने लगती है. कुछ सब्जियां जैसे पालक, मेथी, धनिया जल्दी मुरझा सकती हैं, जिसके कारण न सिर्फ उनमें मौजूद जरूरी विटामिन और मिनरल्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं, बल्कि सब्जी का स्वाद भी कम हो जाता है.

सब्जियों को स्टोर कैसे करें? | How To Store Vegetables In Fridge For Long Time

अगर आपको सब्जियों को फ्रिज में लंबे समय तक फ्रेश रखना है,

  1. सबसे पहले प्लास्टिक बैग से निकाल लें.
  2. अगर उनमें पानी या नमी है, तो पहले अच्छी तरह सुखा लें.
  3. अच्छी तरह साफ करके कॉटन बैग, जालीदार बैग या साफ कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें.

हरी सब्जियों को ताजा कैसे रखें?

अगर आपको सब्जियों को फ्रिज में लंबे समय तक फ्रेश रखना है,

  1. सबसे पहले प्लास्टिक बैग से निकाल लें.
  2. अगर उनमें पानी या नमी है, तो पहले अच्छी तरह सुखा लें.
  3. अच्छी तरह साफ करके कॉटन बैग, जालीदार बैग या साफ कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें.

इसे भी पढ़ें: मैदे वाली नहीं! गेहूं के आटे से बनाएं क्रिस्पी पेटीज, नोट करें आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Frij Me Sabji Store Kaise Kare, Sabji Kaise Taza Rakhein, Sabji Ko Kharab Hone Se Kaise Bachaye, How To Keep Vegetables Fresh In Fridge, How To Keep Vegetables Fresh For A Longer Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com