विज्ञापन

मैदे वाली नहीं! गेहूं के आटे से बनाएं क्रिस्पी पेटीज, नोट करें आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

पेटीज खाने का मन है, लेकिन हेल्दी भी खाना है? नीचे बताई हुई रेसिपी से आप बिना मैदा के इस्तेमाल के घर पर आसानी से क्रिस्पी पेटीज बना सकते हैं.

मैदे वाली नहीं! गेहूं के आटे से बनाएं क्रिस्पी पेटीज, नोट करें आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
पेटीज बनाने का सही तरीका क्या है?
NDTV

शाम होते ही चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का मन करता है? अब पकौड़े नहीं, क्यों न चाय के साथ स्वादिष्ट पेटीज बनाकर खाई जाए. कई बार लोग यह सोचकर इसे नहीं खाते कि यह तो मैदे से बनी है, लेकिन अगर इसका हेल्दी वर्जन आपके साथ शेयर किया जाए तो? अब आप बिना मैदा इस्तेमाल किए अपनी पसंदीदा सब्जियों के साथ घर पर हेल्दी और टेस्टी पेटीज बनाकर खा सकते हैं, चलिए फिर देर किस बात की है, नोट कर लें इसकी आसान रेसिपी.

Latest and Breaking News on NDTV

आटे की पेटीज कैसे बनती है | How To Make Aloo Patties At Home 

सामग्री:

बाहरी परत बनाने के लिए आपको,

  • गेहूं का आटा (1 कप)
  • तेल (1 छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • पानी (जरूरत अनुसार)

फिलिंग के लिए आपको,

  • मिक्स सब्जियां गाजर, शिमला मिर्च, मटर (1 कप बारीक कटी)
  • पनीर (½ कप कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा (½ छोटा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (½ छोटा चम्मच)
  • चाट मसाला (1 छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • तेल (1 छोटा चम्मच)

ऊपर से लगाने के लिए आपको,

  • दूध या तेल (थोड़ा)
  • तिल (1 छोटा चम्मच)

आटे की हेल्दी पेटीज बनाने का आसान तरीका

  1. इसे बनाने के लिए एक बड़ा बाउल लें, उसमें गेहूं का आटा, नमक और तेल डालें.
  2. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें.
  3. तैयार आटे को कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  4. अब एक पैन लें, उसमें थोड़ा तेल गरम करें.
  5. अब जीरा डालकर कटी हुई सब्जियां मिला दें.
  6. 3 से 4 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं और फिर पनीर, नमक, लाल मिर्च और चाट मसाला डालकर फिलिंग तैयार करें.
  7. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं, उन्हें हल्का बेलें.
  8. फिर हर लोई के बीच में फिलिंग रखें और किनारों को बंद कर दें.
  9. हाथों से हल्का दबाकर पेटीज का आकार दें.
  10. सभी पेटीज को बेकिंग ट्रे या प्लेट में रखें, ऊपर से थोड़ा दूध या तेल लगाएं और तिल छिड़क दें.
  11. पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 20 मिनट तक बेक करें या सुनहरा होने तक पकाएं.
  12. अगर ओवन नहीं है तो ढक्कन वाली कड़ाही में धीमी आंच पर भी इन्हें पकाया जा सकता है.

FAQS

क्या आटे की पेटीज बिना ओवन के बनाई जा सकती है?

हां, आप इन्हें ढक्कन वाली कड़ाही या तवे पर धीमी आंच में आसानी से बना सकते हैं.

पेटीज की फिलिंग में कौन-कौन सी सब्जियां डाल सकते हैं?

गाजर, बीन्स, मटर, शिमला मिर्च, कॉर्न और पत्तागोभी जैसी सब्जियां इस्तेमाल की जा सकती हैं.

पेटीज को ज्यादा कुरकुरी कैसे बनाएं?

ऊपर से हल्का तेल लगाकर अच्छी तरह बेक करें, इससे बाहरी परत ज्यादा क्रिस्पी बनती है.

इसे भी पढ़ें: अलसी गले से नहीं उतरती? बादाम के साथ बनाएं ये स्वादिष्ट लड्डू, बार-बार खाने का करेगा मन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patties Recipe, Patties, Healthy Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com