प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने देश के युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. पीएम मोदी ने लालकिले से कहा, एक करोड़ युवाओं को एआई स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी. आनेवाले समय के लिए युवाओं को तैयार किया जाएगा. इसके अलावा पीएम ने फ्री कोचिंग का जिक्र भी किया. पीएम ने कहा, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग देने का नेटवर्क तैयार किया जाएगा. इससे गरीब और मिडल क्लास परिवारों को फायदा होगा.
🔴#BREAKING | 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने लाल किले पर लहराया तिरंगा#PMModi #RedFort #IndependenceDay #India pic.twitter.com/D46l7OlDOB
— NDTV India (@ndtvindia) August 15, 2026
पीएम ने खेलो इंडिया का भी जिक्र किया और कहा कि खेलो इंडिया के तहत युवाओं को मौके मिले हैं. हम 2036 में ओलंपिक के दावेदार बनकर उभरे हैं. 2030 में भारत कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजक होगा. दुनिया में 40 तरह के गेम हैं. करीब 325 तरह की स्पर्धाएं होती हैं. इनमें से दो तिहाई खेलों में भारत कहीं नहीं होता. हम क्वॉलिफाई नहीं करते.
बच्चों को ट्रेनिंग देकर खिलाड़ी बनाएंगे
पीएम मोदी ने कहा, हमने तय किया है कि 2036 का ओलंपिक भारत में हो. इसके अलावा जिन विधाओं में भारत खेलता ही नहीं है, उनमें भी हमें अपनी उपस्थिति और सामर्थ्य बढ़ाना है. यदि हमें 2036 के लिए खिलाड़ी चाहिए तो आज से ही 5 से 15 साल तक की आयु के बच्चों में खेल प्रतिस्पर्धा निखारनी होगी. हम टैलंट हंट चलाएंगे और बच्चों को ट्रेनिंग देकर अच्छे खिलाड़ी तैयार करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं