विज्ञापन

दिल्ली का सबसे सस्ता चूड़ियों का बाजार, जानें कैसे पहुंचें और कब जाएं

Cheapest Bangles Wholesale Market Delhi: सस्ती चूड़ियों के लिए दिल्ली में वैसे तो कई मार्केट मशहूर हैं, लेकिन अगर आप बहुत कम दामों में ट्रेंडिंग डिज़ाइन खरीदना चाहती हैं, तो प्राचीन हनुमान मंदिर के पीछे लगने वाला मशहूर चूड़ी बाजार आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है.

दिल्ली का सबसे सस्ता चूड़ियों का बाजार, जानें कैसे पहुंचें और कब जाएं
सस्ती चूड़ियां कहां मिलेगी?

Cheapest Bangles Wholesale Market Delhi: अगर आपको भी चूड़ियों का शौक है और आपको ये बहुत पसंद हैं, आज हम आपको एक ऐसी मार्केट के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको वैरायटी के साथ ही बिल्कुल कम दामों में चूड़ियां मिल जाएगी. लाख से लेकर जयपुरी चूड़ी, तरह-तरह की मैचिंग चूड़ियां सब कुछ मिल जाएगा और वो भी किफायती दामों में. अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो ये मार्केट आपके लिए बेस्ट है. चलिए बिना देरी किए जानते हैं दिल्ली की सबसे सस्ती चूड़ियों की मार्केट कौन सी है.

Latest and Breaking News on NDTV

कनॉट प्लेस का मशहूर चूड़ी बाजार (प्राचीन हनुमान मंदिर के पीछे)

अगर आप ट्रेंडी और वायरल किसी भी तरह की चूड़ियां खरीदना चाहते हैं, तो ये मार्केट आपके लिए बेस्ट है. चलिए एक नजर डाल लेते हैं, इस बाजार से जुड़ी कुछ खास चीजों पर.

यह मार्केट इतनी फेमस क्यों है?

यहां आपको कांच की चूड़ियां, मेटल बैंगल,सिल्वर-गोल्ड फिनिश, ब्राइडल सेट, लेहेंगा मैचिंग सब कुछ आसानी से मिल जाएगा. 

इस बाजार की खासियत क्या है?

  • सस्ते दामों में अच्छी चीज
  • बहुत सारी वैरायटी
  • आसानी से पहुंच पाएंगे

ये बाजार कब खुलता है?

सुबह 10:30 बजे से रात 8:00 बजे तक. 

यहां कैसे पहुंचें?

अगर आप मेट्रो से या रहे हैं, तो आपको सबसे पास राजीव चौक या शिवाजी स्टेडियम पड़ेगा.

किन बातों का रखना होगा ध्यान?

अगर आप मंगलवार और शनिवार जाने का प्लान कर रहे हैं, जान लें इन दो दिनों में इस बाजार में काफी भीड़ रहती है. 

इसे भी पढ़ें: टॉयलेट सीट में बर्फ के टुकड़े क्यों डाल रहे हैं लोग? क्या वाकई बिना केमिकल वाला ये जुगाड़ चमका सकता है टॉयलेट सीट

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sabse Sasti Chudiyan Kahan Milati Hai, Delhi Me Sasti Chudi Ki Market, Sadar Bazar Bangles Wholesale Market Delhi, Cheapest Bangles Market In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com