विज्ञापन

शाम 6 बजे के बाद आधे दाम पर मिलती है सब्जियां, नोएडा की इस मंडी में मिलती हैं सबसे सस्ती ताजी सब्जियां

Noida's Sabzi Mandi: आज सवाल यह है कि नोएडा की ये सभी मंडी इतनी सस्ती क्यों है? चलिए बिना देरी किए इस मंडी से जुड़ी कुछ खास बाते जान लेते हैं.

शाम 6 बजे के बाद आधे दाम पर मिलती है सब्जियां, नोएडा की इस मंडी में मिलती हैं सबसे सस्ती ताजी सब्जियां
नोएडा की सस्ती सब्जी मंडी कहां पर है?

Noida's Sabzi Mandi: अगर आप नोएडा में रहते हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए बेहद काम की हो सकती है. अगर आप कम दामों में फ्रेश सब्जियां खरीदना चाहते हैं, तो न्यू सब्जी मंडी आपके लिए एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है.  यहां सब्जियां न सिर्फ ताज़ी होती हैं बल्कि कीमत भी बाकी मंडियों से काफी कम रहती है, लेकिन अब सवाल यह है कि ये मंडी इतनी सस्ती क्यों है? चलिए बिना देरी किए इस मंडी से जुड़ी कुछ जानकारी लें लेते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

न्यू सब्जी मंडी क्यों है सस्ती?

  • नोएडा की इस मंडी में आस-पास के गांवों से किसान अपनी सब्जी लाकर बेचते हैं.   
  • ये मंडी थोक और बड़े पैमाने पर खरीद 
  • यह मंडी थोक और बड़े पैमाने पर खरीद-फरोख्त के लिए जानी जाती है.
  • यहां बाकी मंडी के तुलना में सस्ती सब्जियां मिलती हैं.
  • रोजाना नया और ज्यादा स्टॉक आता है. कम समय में बेचने के लिए दाम कम रखे जाते हैं.

इस मंडी में शाम को दाम आधे क्यों हो जाते हैं?

  • बचा हुआ स्टॉक को जल्दी खत्म करना होता है. 
  • रातभर अगर सब्जियां राखी जाएं, तो ढीली, नरम या सूखी पड़ जाती हैं. यही कारण है दुकानदार उन्हें बचाना नहीं चाहते, वे सस्ते दामों पर बेच देते हैं. 
  • हर दिन नई गाड़ी आती है. ऐसे में जगह बनाने के लिए दुकानदार जल्दी से जल्दी पुराना सामान निकाल देते हैं.

नई सब्जी मंडी में क्या लेना चाहिए?

  • आलू, प्याज, टमाटर. यहां इनका थोक स्टॉक बहुत आता है. 
  • पत्तेदार सब्जियां जैसी पालक, मेथी, धनिया सुबह ताजा आती हैं और शाम को बेहद कम दाम मिलती हैं.
  • मौसमी सब्जियां जैसे लौकी, परवल, टिंडा, गोभी, बैंगन बेहद काम दामों में मिल जाती हैं.

इसे भी पढ़ें: पानी से भी मर सकते हैं पौधे, जानें गर्मी में पौधों को पानी देने का सही समय क्या है?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Ki Sasti Sabji Mandi Kahan Hai, Sabse Sasti Sabji Mandi, Cheapest Vegetable Market In Noida, Noida Mai Sasti Sabji Kahan Milti Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com