कोरोना महामारी के दौर में हर इंसान चाहता है कि उसकी इम्यूनिटी मजबूत रहे, ताकि कोई भी बीमारी उसे आसानी से न छू सके. यही वजह है कि इन दिनों सभी लोग खाने में ऐसी चीज़ें लेना चाहते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए. लेकिन इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए ये जानने के साथ ये पता होना भी जरूरी है कि कौन से पदार्थ इम्यूनिटी को कमजोर करते है. किन वस्तुओं के सेवन से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है, लिहाजा उनसे दूरी बना लेना चाहिए. तो अगर आप अपनी इम्यूनिटी को कमजोर नहीं करना चाहते तो इन चीज़ों का सेवन तत्काल बंद कर देना चाहिए.
वो खाद्य पदार्थ जो इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते है (Foods That May Weaken Your Immune System)
सिगरेट
सिगरेट, बीडी, हुक्का या किसी भी तरह का धूम्रपान सीधे आपके फेफड़ों (लंग्स) पर अटैक करता है, जिससे फेफड़े कमजोर होते हैं. लंग्स का कमजोर होना किसी भी सूरत में आपकी इम्यूनिटी के लिए ठीक नहीं है. फेफड़े कमजोर होने पर किसी तरह का इंफेक्शन आपको आसानी से नुकसान पहुंचा सकता है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Benefits Of Eating Tuna Fish: इम्यूनिटी, हार्ट और मोटापा समेत टूना फिश खाने के पांच फायदे
शराब
कुछ लोगों को गलतफहमी होती है कि यदि अल्कोहल युक्त सैनेटाइजर कोरोना के वायरस को खत्म कर सकता है, तो अल्कोहल लेने से कोरोना से बचा भी जा सकता है. लेकिन यकीन मानिए इससे बड़ा झूठ कुछ नहीं है. अल्कोहल अपके लीवर, किडनी को नुकसान पहुंचाता है. लीवर कमजोर होने से पाचन प्रभावित होता है, जो सीधे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर डालता है.
How To Lose Weight and Belly Fat Fast | 5 Weight Loss Fruits: खाएं ये फल, तेजी से होगा वजन कम
फास्ट फूड एंड फैटी फूड
अगर आप फास्ट फूड और तले हुए खाने के शौकीन है तो बेहतर होगा की इनसे दूरी बना लें. फास्ट फूड में कैलोरी, फैट और सोडियम ज्यादा रहता है, जो इन्यूनिटी के लिए ठीक नहीं है. साथ ही इस तरह के खाने में विटामिन और मिनरल्स भी काफी कम होते हैं.
डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट है ये शुगर फ्री फिरनी
कॉफी
अगर आप कॉफी पीने के शौकीन हैं तो इस आदत को थोड़ा कंट्रोल करना होगा. कम से कम इतना ख्याल रखें कि रात को सोने से पहले कॉफी न पीएं. कॉफी में कैफीन होता है, जो आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है. नींद पूरी न हुई तो इसका सीधा असर इम्यूनिटी पर पड़ सकता है.
घर पर आसानी से बनाएं केरल का फेमस स्ट्रीट स्टाइल थट्टू डोसा
प्रिजर्वेटिव्स वाले डिब्बा बंद खाद्य
बेहतर होगा की बाजार में मिलने वाले डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों के बजाए ताजे फल, सब्जियां और घर में बना खाना खाएं. प्रिजर्वेटिव्स आपके इम्यूनिटी पर विपरीत असर डालते हैं. साथ ही ऐसे खाने में रिफाइंड कार्ब्स भी होते हैं जो इम्यूनिटी सिस्टम के लिए ठीक नहीं हैं.
रिफाइंड फूड
यदि आपके आहार में मैदा, व्हाइट ब्रेड, चीनी जैसे रिफाइंड फूड्स की मात्रा ज्यादा तो इसे कम करें. क्योंकि इस तरह का आहार आपकी आंतों और पाचन के लिए ठीक नहीं है. इनके ज्यादा सेवन से आंतों में कोलेजन बैक्टिरिया का असंतुलन हो सकता है, जो इम्युनिटी के लिए ठीक नहीं है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं