विज्ञापन

Paan Nariyal Laddu Recipe: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे ये पान वाले लड्डू, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

Paan Nariyal Laddu Recipe: अगर आप हर बार बेसन या बूंदी के लड्डू खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार आप पान और नारियल से बनने वाले स्वादिष्ट लड्डू ट्राई कर सकते हैं.

Paan Nariyal Laddu Recipe: एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे ये पान वाले लड्डू, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
Pan Nariyal Laddu Recipe
AI

Paan Nariyal Laddu Recipe: अगर आप हर बार बेसन या बूंदी के लड्डू खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. पान और नारियल का कॉम्बिनेशन इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है. पान-नारियल लड्डू स्वाद में अलग होने के साथ-साथ काफी रिफ्रेशिंग भी होते हैं. इनमें पान की हल्की खुशबू, गुलकंद की मिठास और नारियल का स्वाद मिलकर एक शानदार टेस्ट देते हैं. खास बात ये है कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और बिना ज्यादा झंझट के घर पर तैयार किए जा सकते हैं.

पान-नारियल लड्डू बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients To Make Paan Nariyal Laddu)

  • 2 कप सूखा नारियल पाउडर
  • 4 पान के पत्ते
  • 3 बड़े चम्मच गुलकंद
  • 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच कटे पिस्ता
  • 1 बड़ा चम्मच देसी घी
Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं पान-नारियल लड्डू- (How To Make Paan Nariyal Laddu)

  1. सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब मिक्सर में पान के पत्ते, गुलकंद और थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क डालकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.
  2. इसके बाद एक पैन में घी गर्म करें और उसमें नारियल पाउडर डालकर हल्का भून लें. अब इसमें तैयार पान का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर मिलाते रहें. फिर इसमें बचा हुआ कंडेंस्ड मिल्क, सौंफ और इलायची पाउडर डालें.
  3. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें. मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें और फिर हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें. ऊपर से कटे पिस्ता लगाकर सजाएं.

इन लड्डुओं को फ्रिज में एयरटाइट डिब्बे में रखकर 4 से 5 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है. पान-नारियल लड्डू खाने में हल्के लगते हैं और खाने के बाद माउथ फ्रेशनर जैसा स्वाद भी देते हैं. गर्मियों में ठंडा करके खाने पर इनका स्वाद और भी अच्छा लगता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paan Nariyal Laddu Recipe, How To Make Paan Nariyal Laddu, Laddu Recipes For Summers, Summer Indian Laddoo Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com