Energy Boosting Drink: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस पावन महीने में भक्त भगवान शिव और मां पार्वती को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. सावन में सात्विक खाना खाने की परंपरा है जिससे आपका मन शांत रहे और आप भक्ति में ध्यान लगा सकें. इस महीने सोमवार के व्रत का महत्व सबसे ज्यादा होता है. हिंदू धर्म में बड़ी संख्या में लोग इस दौरान व्रत रखते हैं. व्रत करते समय आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि श्रद्धा के साथ साथ आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखना है क्योंकि व्रत के दौरान थकान और कमजोरी की समस्या हो सकती है. खासतौर पर उन लोगों को जो व्रत में सिर्फ फलाहार करते हैं यानी सिर्फ फल का सेवन करते हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में जानकारी देंगे जिनका सेवन करके आप अपने शरीर में लगातार एनर्जी बनाए रख सकते हैं.
शरीर में एनर्जी को बनाएं रखने में मददगार हैं ये ड्रिंकः
1. नारियल पानीः
सावन व्रत के दौरान जरूरी है कि आप अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें और इसमें नारियल का पानी आपकी मदद कर सकता है. आपको थकान से दूर रखने और गर्मी से भी बचाने में नारियल पानी बहुत कारगर है. आप इसे व्रत में भी पी सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

थकान से दूर रखने और गर्मी से भी बचाने में नारियल पानी बहुत कारगर है.
2. टमाटर और खीरे का शर्बतः
व्रत के दौरान आप टमाटर और खीरे के शर्बत का सेवन भी कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको टमाटर और खीरे को बारीक काटकर पीस लेना है. अगर आप सेंधा नमक का सेवन करते हैं तो इसमें सेंधा नमक मिलाकर इस स्वादिष्ट ड्रिंक को पी सकते हैं.
3. ऑरेंज जूसः
संतरे के जूस के फायदे आपको पता ही होंगे और इसलिए आप अगर सावन में व्रत रख रहे हैं तो घर पर आसानी से संतरे का जूस बनाकर पी सकते हैं. ये न सिर्फ आपका एनर्जी लेवल बढ़ाता है बल्कि आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम भी कर सकता है.
4. बेल का जूसः
बेल का जूस कई फायदों से भरपूर होता है. इसका सेवन आपका बॉडी को हाइड्रेट रखता है साथ ही गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान भी संतुलित रखता है. आप बाजार में आसानी से बेल खरीदकर घर पर मिक्सी में इसका जूस तैयार कर सकते हैं.
100 से ज्यादा तरह का होता है कैंसर का ये टाइप, डॉक्टर्स के लिए भी समझना है मुश्किल, जानें किसे और क्यों होता है....
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं