विटामिन b12 कैसे पूरा करें?
NDTV
दिनभर बिना किसी भारी काम के भी बदन का टूटना, हथेलियों या पंजों में लगातार सुई चुभने जैसा अहसास होना और छोटी-छोटी बातें भूल जाना ये सिर्फ बढ़ती उम्र के लक्षण नहीं हैं. शरीर में विटामिन बी-12 की कमी इन सारी दिक्कतों की असली जड़ हो सकती है. अगर आप भी विटामिन बी12 की कमी से जूझ रहे हैं, तो @Physio Dr Deepak Soni की बताई Vitamin B12 बढ़ाने वाली रेसिपी आपके काम आ सकती है. डॉक्टर दीपक ने अपने यूट्यूब चैनल पर स्टेप बाय स्टेप तरीका शेयर किया है.
देखें वीडियो...
सामग्री:
- खजूर (2 ताजे दाने रातभर भिगोए हुए)
- बादाम (5 दाने रातभर पानी में भिगोए हुए)
- दूध (1 गिलास गुनगुना किया हुआ)
बनाने की विधि:
- सबसे पहले रात के वक्त दो साफ खजूर और पांच बादाम को अलग-अलग कटोरियों में पानी में भिगोकर रख दें ताकि सुबह तक ये अच्छी तरह से फूल जाएं.
- अगली सुबह, बादाम के छिलके आसानी से उतार लें और खजूर के अंदर मौजूद बीजों को बाहर निकालकर अलग कर दें.
- अब एक गिलास दूध को हल्का गुनगुना कर लें, बहुत ज्यादा खौलता हुआ दूध इस्तेमाल न करें.
- एक मिक्सर जार लें और उसमें छिले हुए बादाम, बीज निकाले हुए खजूर और गुनगुना दूध एक साथ डाल दें.
- इसे ब्लेंडर में तब तक चलाएं जब तक सारी सामग्री बिल्कुल एकसार होकर एक स्मूद और क्रीमी ड्रिंक न बन जाए.
- आपका सेहतमंद बी-12 बूस्टर ड्रिंक बनकर तैयार है.
कब पिएं?
रोजाना सुबह खाली पेट या फिर अपने नाश्ते से ठीक 20 मिनट पहले पीने से अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: हीमोग्लोबिन, कमजोरी और थकान दूर करने के लिए क्या पिएं?
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Vitamin B12, Vitamin B12 Boosting Drinks, Vitamin B12 Kaise Badhaye, Homemade Healthy Drink, Vitamin B12 Kam Hone Par Kya Khaye