विज्ञापन

बिना अंडे का ऑमलेट कैसे बनाएं? 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, नोट करें रेसिपी

Eggless Omelette Recipe: भागदौड़ भरी सुबह में झटपट बनाएं बिना अंडे का सुपर फ्लफी ऑमलेट, स्वाद ऐसा की एक बार खाया तो बार-बार बनाएंगे.

बिना अंडे का ऑमलेट कैसे बनाएं? 5 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, नोट करें रेसिपी
कैसे बनाएं प्रोटीन रिच ऑमलेट.
NDTV

सुबह-सुबह की भागदौड़ में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आज नाश्ते में क्या बनाया जाए जो झटपट भी बन जाए और सेहतमंद भी हो. अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे बिना अंडे के बनाया जाता है. जी हां ऑमलेट तो है लेकिन इसमें अंडा नहीं. 

​अंडे का ऑमलेट तो आपने बहुत बार खाया होगा, लेकिन एक बार ये बिना अंडे वाला ऑमलेट ट्राई करें. यह रेसिपी बेसन के चीले का ही एक नया और एडवांस रूप है. इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है और यह आपके घर में मौजूद मामूली चीजों से ही झटपट तैयार हो जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि जो लोग अंडे नहीं खाते या वेजिटेरियन हैं, वे प्रोटीन के लिए इसे खा सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं बिना अंडे का ऑमलेट- (How To Make Eggless Omelette Recipe)

  1. इसे बनाने के लिए आपको एक कप बेसन और साथ में थोड़ा सा मैदा चाहिए होता है. 
  2. बेसन में थोड़ा सा मैदा मिलाने से इसका टेक्सचर बिल्कुल वैसा ही आता है जैसा असली ऑमलेट का होता है. 
  3. सबसे पहले एक बर्तन में बेसन और मैदा लें, इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और धीरे-धीरे करके पानी डालें. 
  4. ध्यान रहे कि पानी एक साथ बिल्कुल न डालें, वरना इसमें गांठें पड़ सकती हैं.
  5. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसका एक बढ़िया और पतला बैटर तैयार कर लें.
  6. इसके बाद इसे 5 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दें, ताकि बेसन अच्छे से सेट हो जाए.
  7. ​अब इसमें स्पंजी और फ्लफीपन लाने के लिए थोड़ा सा बेकिंग पाउडर या इनो का इस्तेमाल करें. इससे यह एकदम फूला-फूला बनता है. 
  8. इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च और अपनी पसंद की सब्जियां जैसे शिमला मिर्च या टमाटर मिला लें. 
  9. आप चाहें तो इसमें तीखेपन के लिए लाल मिर्च या फ्रेश कुटी हुई काली मिर्च भी डाल सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है.
  10. ​अब तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा सा देसी घी या तेल लगाएं. इसके बाद तैयार किए गए बैटर को गर्म तवे पर वैसे ही फैलाएं जैसे आप अंडे का ऑमलेट बनाते हैं. 
  11. इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ से अच्छे से पका लें. जब आप इसे बनाएंगे, तो इसकी खुशबू और रंग-रूप देखकर कोई कह ही नहीं पाएगा कि यह असली अंडा नहीं है. 
  12. देसी घी में इसका स्वाद और भी ज्यादा लाजवाब हो जाता है. ​यह सुपर फ्लफी ऑमलेट न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि प्रोटीन से भी भरपूर है जो आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखेगा. 

ये भी पढ़ें- बैंगन पसंद नहीं? एक बार खाकर देखिए शेफ संजीव कपूर का ये मसालेदार फ्राइड बैंगन, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Omelette Recipe, Eggless Recipe, Protein Rich Recipes, Omelette Fluffy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com