विज्ञापन

IND vs SL: आखिर कैसे एकाएक खुल गया सरफराज खान के लिए भारतीय टीम का दरवाजा? जानिए 3 बड़े कारण

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सरफराज खान को किन तीन बड़े कारणों की वजह से भारतीय टीम में शामिल किया गया है? तो वह कुछ इस प्रकार हैं-

IND vs SL: आखिर कैसे एकाएक खुल गया सरफराज खान के लिए भारतीय टीम का दरवाजा? जानिए 3 बड़े कारण
सरफराज खान

भारतीय क्रिकेट टीम से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. चोटिल साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) की जगह पर श्रीलंका दौरे के लिए सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को भारतीय बेड़े में शामिल किया गया है. बताया जा रहा है कि वह पहले टेस्ट के लिए गाले (Galle) रवाना होने वाली भारतीय टीम के साथ श्रीलंका में जुड़ जाएंगे. सरफराज से पहले आगामी सीरीज के लिए साई सुदर्शन को 15 सदस्यीय भारतीय बेड़े में शामिल किया गया था. मगर उनका चयन फिटनेस जांच पर निर्भर था. सुदर्शन को पैर के अंगूठे में चोट लगी है. जिससे वह उबरने में लगे हुए हैं. उनका रिहैबिलिटेशन बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में चल रहा है.

खबर लिखे जाने तक सरफराज खान ने भारतीय टीम की तरफ से कुल छह टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 11 पारियों में 37.10 की औसत से 371 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है. अहम सीरीज का आगाज हो. उससे पहले बात करें उन तीन बड़े कारणों के बारे में जिनकी वजह से सरफराज खान को भारतीय बेड़े में शामिल किया गया है, तो वह कुछ इस प्रकार हैं-

स्पिनरों के खिलाफ गेम चेंजर साबित हो सकते हैं सरफराज 

स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाजी करने में सरफराज खान माहिर हैं. अपने छोटे से इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में सरफराज ने धीमी गेंदबाजी के खिलाफ आक्रामक खेल का परिचय करवाया है और खूब रन बनाए हैं. सरफराज को स्वीप शॉट खेलना खूब रास आता है. इसलिए श्रीलंकाई पिचों पर जो कि स्पिनरों के लिए काफी मददगार मानी जाती हैं. वहां वह बल्लेबाजी के दौरान एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. 

घरेलू क्रिकेट में सरफराज खान ने स्पिनरों के खिलाफ जमकर रन बनाए हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कुल 62 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 92 पारियों में 64.73 की औसत से 5114 रन निकले हैं. जिसमें 17 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं. 301 रनों की खेली गई पारी उनकी एक मैच की एक पारी में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

कुछ देर में मैच का रूख बदलने में माहिर सरफराज

सरफराज खान एक आक्रामक शैली के बल्लेबाज हैं. जबतक वह क्रीज पर रहते हैं. अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं. जिससे फायदा यह होता है कि कुछ ही क्षणों में भारतीय टीम के ऊपर से दबाव पूरी तरह से हट जाता है. 

हाल ही में एक बातचीत के दौरान देश के पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने श्रीलंका दौरे पर खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम को अहम सलाह दी थी. उनका मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों को श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाना चाहिए. 

उन्होंने कहा स्पिन के लिए अनुकूल परिस्थितियों में श्रीलंका के धीमे गेंदबाजों के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी मानसिकता महत्वपूर्ण होगी. सफराज मौजूदा भारतीय टीम में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जो दबाव में आकर नहीं खेलते. क्योंकि उन्हें दबाव में खेलना पसंद नहीं है. 

वापसी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे सरफराज

सरफराज खान भारतीय टीम में वापसी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत भी की. हाल के दिनों में किए गए कठिन परिश्रम का उन्हें फल मिला है. उनके साथ-साथ क्रिकेट प्रेमियों को भी उम्मीद है कि वह इस मौके को पूरी तरह से भुनाना चाहेंगे. अगर श्रीलंका में उनका बल्ला चलता है तो वह काफी हद तक भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर लेंगे. 

यह भी पढ़ें- किस शर्त पर बांग्लादेश लौटना चाहता हैं शाकिब अल हसन? घर की आई याद तो इमोशनल हो गए पूर्व कप्तान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sarfaraz Naushad Khan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com