विज्ञापन

बारिश में हर बार क्यों खाना वही पकौड़े? इस बार मॉनसून में ट्राई करें देश के अलग-अलग राज्यों की ये 5 अनोखी रेसिपीज

पकौड़े के कॉम्बो से बोर हो गए है, तो इस मानसून ट्राई करें भारत के अलग-अलग राज्यों के यूनिक स्नैक्स. हर बाइट में मिलेगा नया टेस्ट और क्रिस्पी मजा.

बारिश में हर बार क्यों खाना वही पकौड़े? इस बार मॉनसून में ट्राई करें देश के अलग-अलग राज्यों की ये 5 अनोखी रेसिपीज
मानसून में बनाएं ये यूनिक और टेस्टी स्नैक्स.
NDTV

Best Monsoon Dishes: बारिश का मौसम आते ही ज्यादातर घरों में चाय के साथ पकौड़े बनने लगते हैं. आलू, प्याज या पालक के पकौड़े स्वादिष्ट जरूर लगते हैं, लेकिन हर बार एक जैसा नाश्ता खाते खाते बोरियत भी होने लगती है. अगर इस मॉनसून आप अपने स्वाद में थोड़ा बदलाव चाहते हैं, तो देश के अलग अलग राज्यों की पारंपरिक स्नैक रेसिपीज जरूर ट्राई करें. आंध्र प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक ऐसी कई कुरकुरी और चटपटी डिश हैं. जो बरसात के मौसम का मजा दोगुना कर देती हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 खास मानसून रेसिपीज के बारे में.

मानसून में बनाएं ये स्वादिष्ट स्नैक्स- (Monsoon Special Recipes)

1. मिर्ची भज्जी- (आंध्र प्रदेश स्पेशल)

अगर आपको मसालेदार खाना पसंद है, तो आंध्र प्रदेश की मिर्ची भज्जी जरूर ट्राई करें. 

कैसे बनाएं- इसमें बड़ी हरी मिर्च को मसालों से भरकर बेसन के गाढ़े घोल में डुबोया जाता है और फिर सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई जाता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मसालेदार ये स्नैक बारिश की शाम और गरमा गरम चाय के साथ शानदार लगता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बारिश में ट्राई करें ये स्वादिष्ट स्नैक्स. (Image NDTV) 

2. काल्मी वड़ा- (राजस्थान की स्पेशल डिश) 

राजस्थान का काल्मी वड़ा मानसून के सबसे पसंदीदा पारंपरिक स्नैक्स में गिना जाता है. 

कैसे बनाएं- इसे चने की दाल, हरी मिर्च, धनिया और कई मसालों से तैयार किया जाता है. डीप फ्राई होने के बाद इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. इसे हरी चटनी या लहसुन की चटनी के साथ परोसने पर इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.

3. भाभड़ा- (बिहार की पारंपरिक डिश) 

बिहार का भाभड़ा शायद हर किसी ने नहीं चखा होगा. लेकिन इसका स्वाद बेहद खास होता है. 

कैसे बनाएं- इसे बेसन, चावल के आटे, हरे मटर और मसालों से तैयार किया जाता है. इसके बाद तवे या कढ़ाई में हल्का फ्राई किया जाता है. ये बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम होता है, जो चाय के साथ बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनाता है.

4. मद्दुर वड़ा- (कर्नाटक की मशहूर रेसिपी) 

कर्नाटक के मांड्या जिले के मद्दुर कस्बे से मशहूर हुआ मद्दुर वड़ा पूरे दक्षिण भारत में पसंद किया जाता है. 

कैसे बनाएं- इसे चावल का आटा, सूजी, मैदा, प्याज और मसालों से तैयार किया जाता है. इसका चपटा आकार और कुरकुरा टेक्सचर इसे बाकी वड़ों से अलग बनाता है. बारिश के मौसम में इसे नारियल की चटनी या चाय के साथ खूब पसंद किया जाता है.

5. बेगुनी- (बंगाल का बारिश वाला स्ट्रीट फूड) 

पश्चिम बंगाल की बेगुनी बारिश के मौसम की सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड में से एक है. 

कैसे बनाएं- बैंगन के पतले स्लाइस को बेसन के हल्के बैटर में डुबोकर कुरकुरा होने तक तला जाता है. बंगाल में इसे अक्सर गरमा-गरम खिचड़ी के साथ सर्व किया जाता है. इसका हल्का मसालेदार स्वाद और कुरकुरापन इसे मानसून के लिए परफेक्ट स्नैक बनाता है.

ये भी पढ़ें- वीकेंड को बनाएं और खास, शेफ संजीव कपूर की स्पाइसी मोमोज रेसिपी मिनटों में होगी तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Snacks, Monsoon Recipes, Rainy Season
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com