विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: डोसा हो या पराठा, हर डिश के साथ फिट बैठेगा आंध्र प्रदेश का स्पेशल गुंटूर टमाटर अचार

चटपटा खाने के हैं शौकीन लेकिन वही आम का अचार, नींबू का अचार चटनी खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें आंध्र प्रदेश का ये स्पेशल अचार

आज क्या बनाऊं: डोसा हो या पराठा, हर डिश के साथ फिट बैठेगा आंध्र प्रदेश का स्पेशल गुंटूर टमाटर अचार
स्वाद में नंबर वन है आंध्र प्रदेश का यह अचार.
NDTV

साउथ इंडियन फूड की बात आते ही हमारे दिमाग में सबसे पहला ख्याल डोसा, सॉफ्ट इडली, गरमा-गरम सांभर और तरह-तरह की चटनी का आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंध्र प्रदेश के खाने का स्वाद इतना लाजवाब और तीखा क्यों होता है? इसका असली राज छिपा है वहां के खास अचारों में. ​अगर आप भी तीखा और चटपटा खाने के शौकीन हैं, तो आंध्र प्रदेश का गुंटूर टमाटर अचार (Guntur Tomato Pickle) आपको बेहद पसंद आएगा. 

यह अचार न सिर्फ खाने का स्वाद दोगुना कर देता है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. आइए जानते हैं इसकी पूरी और आसान रेसिपी.

​क्यों खास है यह गुंटूर टमाटर का अचार?

​इस पारंपरिक अचार में पके हुए लाल टमाटरों का खट्टापन, मशहूर गुंटूर लाल मिर्च का तीखापन और लहसुन की सोंधी खुशबू का ऐसा मेल होता है कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएं. इसे आप गरम-गरम चावल और घी, पराठा, डोसा, इडली या फिर ठंडे-ठंडे कर्ड राइस के साथ पेयर कर सकते हैं.  

Latest and Breaking News on NDTV

आंध्रा स्टाइल अचार रेसिपी. (Image NDTV) 

कैसे बनाएं गुंटूर टमाटर का ​अचार- (How To Make Guntur Tomato Pickle)

सामग्री-

  • ​​टमाटर: 1 किलो 
  • ​लहसुन: 15-20 कलियां 
  • ​राई  2 बड़े चम्मच
  • ​मेथी दाना: 2 बड़े चम्मच
  • ​लाल मिर्च पाउडर: 4-5 बड़े चम्मच 
  • ​हल्दी पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • ​नमक: स्वादानुसार
  • ​तिल का तेल (150 मिलीलीटर
  • ​हींग: एक चुटकी

​तड़के के लिए-

  • ​राई: 1 छोटा चम्मच
  • ​सूखी लाल मिर्च: 2 पीस
  • ​कढ़ी पत्ता: 10-12 पत्तियां

विधि-

  1. ​सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर धीमा गरम करें. इसमें 2 चम्मच राई और 2 चम्मच मेथी दाना डालकर सूखा भून लें. जब इसमें से अच्छी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें. इसे ठंडा करके मिक्सी में पीस लें और पाउडर बनाकर एक तरफ रख दें.
  2. ​अब कढ़ाई में आधा तिल का तेल डालकर गरम करें. इसमें कटे हुए टमाटर डालें. टमाटर को मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि वे बिल्कुल गल न जाएं और उनका सारा पानी सूख न जाए.
  3. ​जब टमाटर गाढ़े पेस्ट जैसे हो जाएं, तो इसमें हल्दी, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर और जो राई-मेथी का पाउडर हमने पीसकर रखा था, उसे डाल दें. सबको अच्छी तरह मिलाएं ताकि टमाटर मसालों को सोख लें और इसका रंग एकदम गाढ़ा लाल हो जाए.
  4. ​अब इस मिक्सचर में छीली हुई लहसुन की कलियां डाल दें. इसे 2-3 मिनट तक और पकाएं ताकि लहसुन थोड़े सॉफ्ट हो जाएं और उनकी खुशबू अचार में समा जाए.
  5. ​एक दूसरे छोटे पैन में बचा हुआ तेल गरम करें. तेल गरम होने पर राई डालें और उसे चटकने दें. इसके बाद सूखी लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता और हींग डालें. 
  6. इस खुशबूदार तड़के को तुरंत टमाटर वाले अचार में डालकर अच्छी तरह मिला दें.
  7. ​आपका शानदार गंटूर टमाटर का अचार तैयार है! इसे कढ़ाई में ही पूरी तरह ठंडा होने दें. जब यह बिल्कुल ठंडा हो जाए, तो इसे कांच के साफ और सूखे जार में भरकर रख लें.

ये भी पढ़ें-  रात की बची रोटी से मिनटों में तैयार करें ये 3 चटपटे स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी मांगेंगे बार-बार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guntur Andhra Pradesh, Guntur Red Chilli, Achar Recipe, Achar Banane Ka Tarika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com