विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2025

शाम होने से पहले गुनगुने पानी के साथ खा लीजिए 1 हरी इलायची, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

Green Cardamom Benefits: क्या आपने कभी हरी इलायची का सेवन करने के फायदे के बारे में सुना है.  क्या आपको पता है कि अगर सोने से पहले आप गुनगुने पानी के साथ इलायची के कुछ दाने चबाएंगी, तो इससे क्या फायदे होंगे.

शाम होने से पहले गुनगुने पानी के साथ खा लीजिए 1 हरी इलायची, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते
हरी इलायची का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

Green Elaichi Health Benefits: अक्सर हमें जब भी किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या होती है तो हम दवाओं का सेवन करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ही मौजूद कुछ चीजें हमारी छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज करने में मदद कर सकती हैं. सर्दी-खांसी होने पर तुलसी, अदरक, काली मिर्च की चाय पीते हैं तो पेट में गैस बनने पर अजवाइन खाया जाता है. हम सभी ने दादी-नानी के बताएं इन नुस्खों को आजमाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी हरी इलायची का सेवन करने के फायदे के बारे में सुना है.  क्या आपको पता है कि अगर सोने से पहले आप गुनगुने पानी के साथ इलायची के कुछ दाने चबाएंगी, तो इससे क्या फायदे होंगे.

क्या आपको पता है सुबह खाली पेट शहद में भीगा लहसुन खाने के फायदे? 1 हफ्ते तक खाइए फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

शाम होने से पहली हरी इलायची खाने से क्या होता है?

इलायची में पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और कैल्शियम समेत कई विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. जो आपका वजन कम करने में मदद करता है. इसके साथ ही ये ब्लोटिंग की समस्या से भी निजात दिलाता है. 

  • इलायची का सेवन आपके पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और इसे चबाने से ब्लड फ्लो में सुधार होता है और त्वचा में चमक आती है.
  • अगर आप रोज शाम को सूरज ढलने से पहले गुनगुने पानी के साथ इलायची का सेवन करते हैं तो ये आपकी हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है. 
  • इसमें मौजूद गुणों के कारण यह अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में मदद करती है. रोजाना इलायची को पानी के साथ लेने से बेली फैट भी कम होता है.
  • रोजाना शाम को इलायची का सेवन करने से नींद भी अच्छी आती है और शरीर डिटॉक्स होता है.
  • इलायची में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. इसे चबाने से मुंह से बदबू नहीं आती है.

कैसे करें सेवन 

शाम के समय 1 इलायची के दानों को चबाकर इसका गुनगुने पानी के साथ सेवन कर लेना है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elaichi Health Benefits, Green Cardamon Health Benefits, Elaichi Khane Ke Fayde, Sone Se Pehle Eleiachi Khane Ke Fayde, Lifestyle, Cardamom, Ilaichi, Cardamom Water, Cardamom Water Benefits, Cardamom Water Benefits In Hindi, Cardamom Benefits, Cardamom For Health, How To Make Cardamom Water, Cardamom Health Effects, Cardamom Water For Blood Sugar, Cardamom For Diabetes, Cardamom Water For Digestion, Cardamom For Constipation, Cardamom Water Benefits For Skin, Cardamom Water At Home, Cardamom Water Skin, Cardamom Water For Immun
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com