- ब्रेकफास्ट में अंडे सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं.
- अंडे प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है.
- अंडे से आप कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं.
Delicious Egg Recipes In Hindi: अंडे दुनिया-भर में सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाने वाला आइटम है. अंडे को ब्रेकफास्ट लंच और डिनर में कभी भी बनाया जा सकता है. और सबसे अच्छी बात ये कि इससे बनने वाली डिश आसानी तैयार की जा सकती है. ब्रेकफास्ट में अंडे (Egg Recipes) सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. क्योंकि इन्हें बनाना भी आसान है और ये सेहत के लिहाज से भी अच्छे हैं. अंडे (Egg Benefits) प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है और इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड के साथ आवश्यक विटामिन होते हैं. आप अपनी रेगुलर डाइट में अंडे को शामिल कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल का उत्पादन कर सकते हैं. इतना ही नहीं अंडे प्रोटीन के अलावा, विटामिन डी का भी एक अच्छा सोर्स हैं, जो शरीर के लिए कैल्शियम को अवशोषित करने में महत्वपूर्ण है. अंडे से आप कई तरह की रेसिपीज बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी ही स्वादिष्ट और क्विक रेसिपीज.
अंडे से बनाई जाने वाली स्वादिष्ट रेसिपीज-
1. एग कबाब-
एग कबाब एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक है. जिसे आप बॉयल एग का उपयोग करके बना सकते हैं. इसको बनाने के लिए एक बाउल में कद्दूकस किए हुए अंडे, बेसन और मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाना है फिर कबाब जैसा आकार दें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स से कोट कर फ्राई करें. कबाब बनकर तैयार हैं इन्हें आप अपनी पसंद की चटनी के साथ पेयर कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. एग मंचूरियन-
मंचूरियन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. आपने कई तरह की मंचूरियन खाई होगी लेकिन, क्या कभी एग मंचूरियन खाई है. अगर नहीं तो आज ही घर पर इसे ट्राई करें. इसे बनाने के लिए आपको केवल उबले अंडे, प्याज, शिमला मिर्च और लहसुन चाहिए. फिर इसे रेगुलर मंचूरियन की तरह बनाएं और सर्व करें.
3. एग आलू पकौड़े-
अगर आपको भी पकौड़े खाना पसंद है तो एग के साथ अपने पकौड़े को एक हेल्दी ट्विस्ट दें. इसको बनाने के लिए उबले हुए आलू को उबले अंडे के साथ मिलाकर बेसन के बैटर में डूबो कर फ्राई किया जाता है.
4. तंदूरी एग-
अगर आपको तंदूरी फूड्स पसंद है तो आप प्रोटीन से भरपूर तंदूरी एग को ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए उबले अंडे, दही और ढेर सारे मसालों में कोट कर तवे या ग्रिल पर पूरी तरह से पकाएं और धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
Ashwagandha: Uses, Side Effects, Interactions, Dosage | सावधान! अश्वगंधा खाने के खतरनाक नुकसान
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं