विज्ञापन

रोज नहीं, सिर्फ हफ्ते में 2 अंडे... और कम हो सकता है डिमेंशिया का रिस्क

रोजाना अंडे खाने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सप्ताह में सिर्फ 2 दिन खाने से अल्जाइमर का रिस्क कम हो सकता है. ये हम नहीं स्टडी कह रही है. यहां जानते हैं इस स्टडी के बारे में-

रोज नहीं, सिर्फ हफ्ते में 2 अंडे... और कम हो सकता है डिमेंशिया का रिस्क
Eggs and Brain : सप्ताह में 2 अंडे खाने से डिमेंशिया का खतरा हो सकता है कम
AI Generated

रोजाना अंडे खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं. इस बारे में आपने कई बार सुना होगा, लेकिन हाल ही में अंडे को लेकर एक चौंका देने वाली स्टडी सामने आई है. इस स्टडी के मुताबिक, रोजाना नहीं, सप्ताह में सिर्फ 2 दिन अंडे खाने से अल्जाइमर डिमेंशिया का खतरा कम हो सकता है. हालांकि, फिलहाल इ विषय को लेकर गहराई से रिसर्च होना बाकी है. यहां हम आपको इस स्टडी के बारे में विस्तार से बताएंगे. आइए जानते हैं क्या कहती है स्टडी

कहां और कैसे हुई स्टडी

ये स्टडी  Rush Memory and Aging Project के तहत किया गया, जिसमें अमेरिका के 1,024 बुजुर्गों के डाइट और ब्रेन हेल्थ का एनालायसिस किया गया. इस रिसर्च का रिजल्ट The Journal of Nutrition में प्रकाशित हुए हैं. अध्ययन में भाग लेने वाले लोगों की औसत उम्र 81 वर्ष थी और उन्हें लगभग 6.7 साल तक फॉलो किया गया.

रिसर्च में पाया गया कि जो लोग सप्ताह में एक से ज्यादा अंडे खाते थे, उनमें अल्जाइमर डिमेंशिया का खतरा लगभग 47 प्रतिशत तक कम था. स्टडी के दौरान 280 प्रतिभागियों में अल्जाइमर डिमेंशिया का डायग्नोज हुआ, लेकिन नियमित रूप से अंडे खाने वालों में ये रिस्क काफी कम देखा गया. 

अंडे क्यों हो सकते हैं फायदेमंद?

शोधकर्ताओं का मानना है कि अंडे में मौजूद कोलीन इसकी बड़ी वजह हो सकती है. दरअसल, कोलीन एक ऐसा पोषक तत्व है, जो ब्रेन के सेल्स और मेमोरी से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसके साथ ही अंडों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और ल्यूटिन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो ब्रेन हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है. 

क्या सिर्फ अंडा खाने से नहीं होगा अल्जाइमर?

इस बात को लेकर एक्सपर्ट्स ने साफ कर दिया है कि ये सिर्फ एक स्टडी हुई है, जो सिर्फ एक कनेक्शन दिखाता है. इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि अंडा खाने से किसी व्यक्ति को अल्जाइमर नहीं होगा. अल्जाइमर होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें उम्र, जेनेटिक कारण, लाइफस्टाइल और अन्य स्वास्थ्य कारक भी जिम्मेदार होते हैं. इसलिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली भी उतनी ही जरूरी है.

ये भी पढ़ें - Alzheimer's Vs Normal Aging: कैसे पहचानें सामान्य भूलने की आदत और अल्जाइमर के शुरुआती लक्षण?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eggs, Eggs And Brain Health, Brain Health, Brain Health Activity, Eggs And Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com