विज्ञापन

दिवाली पर घर में बनाएं हलवाई जैसी खस्ता और रसीली मिठाई, हर कोई करेगा तारीफ

मुंह में घुल जाने वाली बालूशाही बनाने की आसान रेसिपी, त्यौहार का मजा होगा दोगुना.

दिवाली पर घर में बनाएं हलवाई जैसी खस्ता और रसीली मिठाई, हर कोई करेगा तारीफ
दिवाली स्पेशल मिठाई.
NDTV

दिवाली का त्यौहार मिठाइयों के बिना अधूरा है. इस खास मौके पर ज्यादातर लोग बाजार से मिठाई खरीदते हैं, लेकिन घर पर बनी मिठाइयों की बात ही अलग होती है. यदि आप इस बार कुछ पारंपरिक और स्वाद में लाजवाब बनाना चाहते हैं, तो बालूशाही एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. बाहर से खस्ता और अंदर से नरम बालूशाही हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बनाना उतना मुश्किल नहीं है जितना लोग समझते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाएं.

कैसे बनाएं स्वादिष्ट बालूशाही-

सामग्री-

बालूशाही के लिए-

  • 2 कप मैदा
  • ½ कप घी
  • ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • ½ कप दही
  • ठंडा पानी
  • घी या तेल तलने के लिए

चाशनी के लिए-

  • 2 कप चीनी
  • 1 कप पानी
  • 4-5 इलायची
  • केसर के धागे 
  • कटी हुई पिस्ता और बादाम 
Latest and Breaking News on NDTV

विधि-

  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा और बेकिंग सोडा छान लें. अब इसमें घी डालकर हाथों की मदद से अच्छी तरह मिलाएं. 
  2. जब मिश्रण मुठ्ठी में दबाने पर बंधने लगे, तब इसमें दही मिलाएं. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर हल्का सख्त और मुलायम आटा गूंथ लें. 
  3. आटे को ज्यादा मसलना नहीं है, क्योंकि इससे बालूशाही की परतें नहीं बनेंगी. आटे को 20 से 25 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  4. अब चाशनी तैयार करें. एक पैन में चीनी और पानी डालकर उबालें. इसमें इलायची और केसर डाल दें. एक तार की चाशनी तैयार होने पर गैस बंद कर दें.
  5. आराम किए हुए आटे से छोटे-छोटे गोले बनाएं और बीच में अंगूठे से हल्का दबाव देकर थोड़ा गड्ढा बना लें. 
  6. कड़ाही में घी या तेल को धीमी आंच पर गर्म करें. जब तेल हल्का गर्म हो जाए, तब बालूशाही डालें. 
  7. इन्हें बहुत धीमी आंच पर गोल्डन होने तक फ्राई करें. जल्दबाजी में तेज आंच पर तलने से बालूशाही बाहर से पक जाएगी लेकिन अंदर से कच्ची रह सकती है. 
  8. जब बालूशाही गोल्डन रंग की हो जाए, तब इन्हें निकालकर 2-3 मिनट ठंडा होने दें. इसके बाद गुनगुनी चाशनी में 8 से 10 मिनट के लिए डुबोकर रखें. इससे चाशनी अच्छी तरह अंदर तक समा जाएगी.
  9. अब बालूशाही को एक प्लेट में निकालें और ऊपर से कटे हुए पिस्ता व बादाम से गार्निश करें और मजे लें. 

परफेक्ट बालूशाही बनाने के खास टिप्स-

  • आटे को ज्यादा न गूथें
  • फ्राई करते समय आंच हमेशा धीमी रखें
  • चाशनी एक तार की होनी चाहिए
  • बालूशाही को गुनगुनी चाशनी में ही डालें

ये भी पढ़ें- रेगुलर डोसा को दें हेल्दी ट्विस्ट और बनाएं लौकी का डोसा, नोट करें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Special, Diwali Special Sweets, Diwali Mithai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com