Viral News: कैपिटल क्विल (Capital Quill) और वैभव जैन क्लासेस (Vaibhav Jain Classes) के फाउंडर व सीईओ वैभव जैन ने अपने परिवार के साथ घर पर दीवापली मनाने का फैसला किया. इसलिए उन्होंने इंदौर से लखनऊ जाने के लिए ट्रेन में टिकट बुक किया, क्योंकि त्योहार के समय फ्लाइट का टिकट आसमान छू रहा है. वह अपनी कार से लखनऊ जा सकते थे, लेकिन 2 साल की बेटी की सहूलियत के चलते वैभव जैन ने ट्रेन से सफर करने का निर्णय लिया. लेकिन ट्रेन से सफर करने का फैसला उनके लिए पछतावा भरा है. वैभव ने एक्स पर अपने फैसले और ट्रेन के कई घंटे लेट होने के कारण अपना अनुभव साझा किया है.
फ्लाइट छोड़ ट्रेन में बुक किया टिकट
वैभव ने एक्स पोस्ट में बताया कि इस बार दिवाली पर हमने इंदौर से अपने घर लखनऊ जाने के लिए ट्रेन से सफर करने का फैसला किया. उनका कहना था कि बेशक इस समय फ्लाइट बहुत महंगी है, जिसके कारण वह पैसे बचाने के चक्कर में ट्रेन से जाने के बारे में सोचें. वैभव ने इंदौर से लखनऊ तक महाकाल एक्सप्रेस (20144) में टिकट बुक किया.
उन्होंने एक्स पर लिखा कि हमारे पास कार से जाने का विकल्प भी था, लेकिन उनकी 2 साल की बेटी है, ऐसे में कार से लखनऊ जाना परेशानी भरा फैसला हो सकता थी. इसलिए उन्होंने अपनी बेटी की सहूलियत के लिए ट्रेन से जाने का फैसला किया. ताकि उसे रास्ते में कोई दिक्कत न हो.
इंदौर से सुबह 10:15 बजे चलती है महाकाल एक्सप्रेस
काशी महाकाल एक्सप्रेस (20414) इंदौर से सुबह 10:15 बजे चलती और रात में 12:35 बजे लखनऊ पहुंचती. ध्यान देने वाली बात है कि त्योहार के मौके पर रेलवे स्पेशल ट्रेनें भी चलाता है. अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन काफी लेट रहती हैं. कुछ ऐसा ही कैपिटल क्विल के CEO वैभव जैन के साथ हुआ. इंदौर से चलने के बाद महाकाल एक्सप्रेस लखनऊ पहुंचते-पहुंचते कई घंटे लेट हो गई.
This #Diwali we opted to travel to our home #Lucknow from #indore by train. Of course, one reason being flights being super expensive. So we booked our tickets by Mahakal Express (20414). We had an alternative to drive by car, but thought it would be a good experience for our 2 year old daughter also to travel by train. But this is already running 7.5 hours late. And we are yet to reach our destination. In today's world, 8 hours delay is huge. Total journey time 14 hours and train late 8 hours. How is Indian #Railways thinking to compete with airlines? Complete management Regretting the decision now. @RailMinIndia
— Vaibhav Jain, CFA, CMT (@vaibhavjain_vj) November 7, 2026
यह भी पढ़ें | छठ के लिए आनंद विहार से भागलपुर जनरल स्पेशल ट्रेन, अलीगढ़-कानपुर से आरा-बक्सर-किऊल तक 20 स्टॉपेज
लखनऊ पहुंचते-पहुंचते 7 घंटे हुई लेट
वैभव जैन ने 07 नवंबर की पोस्ट में लिखा कि यह ट्रेन अभी 7.5 घंटे लेट है और हम अभी तक लखनऊ नहीं पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि आज के समय में, 8 घंटे की देरी बहुत बड़ी बात है. इंदौर से लखनऊ तक के सफर में कुल 14 घंटे लगते हैं और ट्रेन ऊपर से 8 घंटे लेट है. एक्स पर रेल मंत्रालय को टैग करते हुए वैभव जैन ने लिखा कि भारतीय रेलवे एयरलाइंस को टक्कर देने के बारे में कैसे सोच सकता है? कैसा मैनेजमेंट है! अब इस फैसले पर पछतावा हो रहा है.
यह भी पढ़ें | 'इस दुकान पर औरतों का आना मना है', प्रयागराज में मालिक हुआ मजबूर, बोला- सच बहुत कड़वा है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं