Top 5 Veg Protein Sources: जब भी प्रोटीन की बात आती है सबसे पहले दिमाग में चिकन का नाम आता है, लेकिन क्या अप जनते हैं सिर्फ नॉन-वेज ही नहीं कई शाकाहारी चीजें ऐसी भी हैं जिनमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है. अगर आप भी वेजिटेरियन हैं और प्रोटीन से भरपूर चीजों की तलाश में हैं, तो बस ये स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम आपके साथ 4 ऐसे फूड्स शेयर करने वाले हैं, जिन्हें अगर आप अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं, तो प्रोटीन की मात्रा पूरी कर सकते हैं.
सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होता है वेज में?
ग्रीक योगर्ट बाउल
- अगर आप कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो ग्रीक योगर्ट एक बेस्ट विकल्प हो सकता है.
- 200 ग्राम योगर्ट में 18 से 20 ग्राम प्रोटीन होता है.
- इसे ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें फ्रूट्स और नट्स शामिल कर सकते हैं और नाश्ते में खा सकते हैं.
पनीर भुर्जी
- पनीर को प्रोटीन का सबसे आसान और भरोसेमंद स्रोत माना जाता है.
- घर पर पनीर भुर्जी बनाने के लि
- आप इसे नाश्ते में रोटी के साथ या लंच में खा सकते हैं.ए आप प्याज, टमाटर हरी मिर्च और मसलों का उपयोग कर सकते हैं, फिर उसमें मैश की हुई पनीर डाल सकते हैं.
- 100 ग्राम पनीर में 18 ग्राम प्रोटीन होता है.
सोया चंक्स की सब्जी
- सोया चंक्स प्रोटीन का अच्छा सोर्स है.
- 50 ग्राम सोया चंक्स में 25 ग्राम प्रोटीन होता है.
- आप इन्हें भिगोकर, फिर मसालेदार ग्रेवी में पकाएं.
भुना हुआ चना
- भुना चना प्रोटीन से भरपूर एक हेल्दी स्नैक है.
- 100 ग्राम में लगभग 20 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है.
- आप इसे रोस्ट करके खा सकते हैं.
- ट्रैवल से लेकर ऑफिस तक के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है.
इसे भी पढ़ें: गंदे पीले तकिए को घर पर नया जैसा चमकाने का जुगाड़ू हैक, बस करना होगा ये काम
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं