विज्ञापन

Dahi-Bura Recipe: दही-बूरा का स्वाद करना है दोगुना? सकोरे में डालें ये एक खास चीज, बढ़ जाएगी सौंधी मिठास

Traditional Indian Food: उत्तर प्रदेश और बिहार का पारंपरिक दही-बूरा आज भी गांवों में मिट्टी के सकोरे में बड़े चाव से खाया जाता है. जानिए इसमें देसी घी, इलायची, सोंठ और गुड़ मिलाकर स्वाद और खुशबू बढ़ाने के आसान देसी तरीके.

Dahi-Bura Recipe: दही-बूरा का स्वाद करना है दोगुना? सकोरे में डालें ये एक खास चीज, बढ़ जाएगी सौंधी मिठास
मिट्टी के सकोरे में दही-बूरा का अलग ही स्वाद
ndtv

दही-बूरा का नाम सुनते ही मुंह में मिठास घुल जाती है. ठंडा और गाढ़ा दही, ऊपर से बूरा और मिट्टी के सकोरे की हल्की सोंधी खुशबू, इसका स्वाद वाकई खास होता है. आज भी उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में दही-बूरा बड़े चाव से खाया जाता है. हालांकि, अब इसे बनाने और परोसने के तरीके में भी कई बदलाव आ गए हैं. अगर आप भी घर पर दही-बूरा खाते हैं और इसके स्वाद को कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो इसमें आधा चम्मच देसी घी, एक चुटकी इलायची या सोंठ मिला सकते हैं. वहीं, बूरे की जगह गुड़ का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं दही-बूरा को स्वादिष्ट बनाने के ये आसान तरीके.

मिट्टी के सकोरे में दही-बूरा का अलग ही स्वाद

जानकारी के अनुसार, पहले के समय में गांवों में मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल आम था. दही को मिट्टी के सकोरे में जमाने और परोसने का अपना अलग ही मजा होता है. मिट्टी के बर्तन की हल्की सोंधी खुशबू दही के स्वाद को खास बना देती है. ऊपर से मीठा बूरा डालने पर इसका स्वाद और भी लााजवाब लगता है.

दही-बूरा में डालें आधा चम्मच देसी घी

अगर आप दही-बूरा का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें आधा छोटा चम्मच देसी घी मिला सकते हैं. दही और बूरे के साथ घी की खुशबू एक अलग स्वाद देती है. खासकर मिट्टीी के सकोरे में इसे मिलाकर खाने पर गांव के पुराने देसी स्वाद का एहसाास होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

इलायची और सोंठ से बढ़ेगी खुशबू

इसके अलावा, दही-बूरा में एक चुटकी ताजा कुटी हुई हरी इलायची मिलाने से इसमें अच्छी खुशबू आती है. वहीं, सोंठ यानी सूखे अदरक का पाउडर हल्का मसाालेदार स्वाद देता है. अगर आप कुछ अलग पसंद करते हैं तो भुना हुआ सफेद जीरा पाउडरर भी मिला सकते हैं.

ये भी पढ़ें- इस दिवाली मिठाई नहीं, बनाएं खाने वाले दीये, मेहमान पूछेंगे रेसिपी

गुड़ और केसर से भी बना सकते हैं खास

बूरे की जगह गुड़ का बारीक पाउडर डालने से दही में प्राकृतिक मिठास और गुड़ का खास स्वाद मिलताा है. इसके अलावा गुनगुने दूध में भिगोए हुए 2-3 केसर के धागे डालने से दही-बूूरा का रंग और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं.

सकोरे में दही जमाने का देसी तरीका

दही जमाने से पहले मिट्टी के सकोरे को साफ पानी में कुछ देर भिगोकर रखें. इसके बाद उसे अच्छी तरह सुखााकर इस्तेमाल करें. सकोरे में ताजा दुध से जमा दही परोसें और ऊपर से बूराा डालें. ध्यान रखें कि मिट्टी का बर्तन साफ और खाद्य पदार्थ रखने के लिए सुरक्षित हो.

ये भी पढ़ें- झटपट मेवे की खीर बनाने का तरीका, घर पर आ जाएगा शादी वाला स्वाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food, Homemade Food, Desi Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com