विज्ञापन

गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत ट्रेन के फेरे बढ़ेंगे, AQI 400 पार जाते ही फैसला

Delhi NCR AQI, Gurugram Work from Home: दिल्ली एनसीआर में पॉल्यूशन की बिगड़ती हालत देखते हुए नमो भारत और मेट्रो के फेरे बढ़ाए गए हैं. वहीं गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम लागू करने को प्राइवेट कंपनियों को कहा गया है. दिल्ली मेट्रो भी ज्यादा फेरे लगाएगी

गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत ट्रेन के फेरे बढ़ेंगे, AQI 400 पार जाते ही फैसला
Gurugram AQI Today WFH
NDTV
नई दिल्ली:

दिल्ली NCR में आज से नमो भारत ट्रेनों के 20 अतिरिक्त फेरे लगेंगे. प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रूट पर रैपिड रेल के फेरे बढ़ाने का फैसला किया गया है. गुरुग्राम में एक्यूआईर 400 पार कर जाने के बाद प्राइवेट ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया है. सरकारी कार्यालयों का समय बदल गया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक ग्रैप 2 के तहत पाबंदियां लगाई गई हैं. ऐसे में सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए ये फैसला लिया गया है. दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस (RRTS) कॉरिडोर पर रोजाना 20 अतिरिक्त नमो भारत ट्रेन ट्रिप चलाई जाएंगी. वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने भी रोजाना 20 फेरे बढ़ाने का फैसला किया है. दिल्ली में 1 नवंबर से बीएस 4 वाहनों की पाबंदी लगा दी गई है.

गुरुग्राम में एक्यूआई 400 पार

गुरुग्राम प्रशासन ने भी एक्यूआई 400 पार कर जाने के बाद कड़े फैसले लिए हैं. गुरुग्राम के जिला उपायुक्त अजय कुमार ने जिले के सभी सरकारी और स्थानीय निकायों के ऑफिस टाइम में बदलाव किया गया है. प्राइवेट कंपनियों के लिए एडवाइजरी जारी हुई है. GRAP-4 के तहत सरकारी दफ्तरों का समय में बदलाव हुआ है. हरियाणा में राज्य सरकार के सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ऑफिस टाइम रहेगा. नगर निगम गुरुग्राम और मानेसर में सुबह 8:30 से शाम 4:30 बजे तक, नगर परिषद सोहना, पटौदी मंडी और फर्रुखनगर  नगर पालिका में सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक टाइमिंग रहेगी. 

प्राइवेट कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम

प्रदूषण में कमी और सड़कों पर वाहनों की संख्या घटाने के लिए जिला प्रशासन ने प्राइवेट कंपनियों और आईटी सेक्टरों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है. गुरुग्राम की सभी प्राइवेट कंपनियों को  घर से काम करने (Work From Home) की पॉलिसी लागू करने को कहा है. प्राइवेट ऑफिस में केवल 50 प्रतिशत स्टाफ और बाकी 50 फीसदी कर्मचारियों को ऑनलाइन मोड पर रखने की सलाह है.

मेरठ से ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद तक हालत खराब

 वहीं नमो भारत ट्रेन के 20 अतिरिक्त फेरे दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक के पूरे कॉरिडोर पर होंगे. इसका मकसद निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करना है ताकि सड़कों पर कम ट्रैफिक से प्रदूषण में कमी लाई जा सके. दिल्ली में 423, ग्रेटर नोएडा में 429, नोएडा में एक्यूआई 430 तक पहुंच गया है. मंगलवार को दिल्ली का औसत AQI 397 तक पहुंच गया था, जो गंभीर श्रेणी का है. दिल्ली के साथ गाजियाबाद, मेरठ जैसे शहरों की हालत भी खराब है. 

नमो भारत कनेक्ट ऐप पर लाइव पार्किंग 

रैपिड रेल यात्रियों की सुविधा के लिए NCRTC ने मोबाइल ऐप पर खास फीचर अपडेट किया है. नमो भारत के यात्री यात्रा या टिकट बुक करने से पहले ही नमो भारत कनेक्ट ऐप के माध्यम से किसी भी स्टेशन पर पार्किंग स्पेस की लाइव स्टेटस देख सकते हैं. निजी वाहनों से स्टेशन तक आने वालों को इससे फायदा मिलेगा और ट्रेन से आगे का सफर तय करने में समय बचेगा. 

मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी का फायदा

नमो भारत स्टेशनों की दिल्ली मेट्रो, रेलवे स्टेशनों, आनंद विहार जैसे अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) और फीडर बस सेवा नेटवर्क से जुड़े हैं. सराय काले खां, आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और गाजियाबाद जैसे नमो भारत स्टेशनों से मेट्रो, बस या ट्रेन का विकल्प है.

ये भी पढ़ें - दिल्ली-यूपी में आएगी कड़ाके की सर्दी, एमपी-छत्तीसगढ़ से झारखंड तक बारिश से बदलेगा मौसम, मुरासु तूफान ने दक्षिण भारत को भिगोया

ये भी पढ़ें - दिल्ली से ग्राउंड रिपोर्ट: चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर पर रेंग रही गाड़ियां, 41 मिनट का सफर 80 मिनट में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR Pollution, Gurugram WFH Advisory, Delhi AQI Today, Namo Bharat Train, Gurugram AQI Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com