विज्ञापन

असली और नकली बादाम की पहचान कैसे करें? उंगली से मसलते ही चल जाएगा पता

बादाम खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं असली और नकली बादाम की पहचान कैसे करें-

असली और नकली बादाम की पहचान कैसे करें? उंगली से मसलते ही चल जाएगा पता
बादाम की क्वालिटी कैसे चेक करें?
(Photo Credit: NDTV)

दिवाली आने में अब बस दो दिन बाकी हैं. ऐसे में लोगों ने त्योहार को लेकर तमाम तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं. दिवाली के मौके पर लोग ड्राई फ्रूट्स जरूर खरीदते हैं, कोई गिफ्ट करने के लिए तो कोई घर पर ही ड्राई फ्रूट्स से अलग-अलग मिठाई बनाने के लिए. इनमें भी खासकर बादाम सबसे ज्यादा खरीदे जाते हैं. हालांकि, कुछ दुकानदार ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में मिलावटी या नकली बादाम बेचने लगते हैं. ऐसे में बादाम खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.  आइए जानते हैं असली और नकली बादाम की पहचान कैसे करें-

असली बादाम कौ कैसे पहचानें?

नंबर 1- बादाम का रंग देखकर करें पहचान

बादाम खरीदते समय सबसे पहले उसका रंग देखें. आमतौर पर ताजे बादामों का रंग गहरे भूरे रंग का होता है. समय के साथ ये रंग हल्का फीका पड़ने लगता है. ऐसे में अगर बादाम का रंग बहुत ज्याजा फीका है, तो ये पुराने हो सकते हैं. पुराने होने पर बादाम की क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं रहती है, साथ ही इनका स्वाद भी हल्का बदल जाता है. 

नंबर 2- उंगली से मसलकर देखें 

अब, कई लोग नकली या पुराने बादामों को असली दिखाने के लिए उनपर रंग लगाकर बेचने लगते हैं. ऐसे में एक-दो बादम लेकर उन्हें अपनी उंगली से मसलकर देखें. ऐसा करीब 3 से 4 मिनट तक करें. अगर बादाम रगड़ने से हाथ पर गेरुआ रंग आने लगे, तो समझ जाएं कि उसमें रंग की मिलावट की गई है. ऐसे बादाम खरीदने से बचें.

नंबर 3- कागज पर दबाकर देखें

बादाम को एक साफ कागज के बीच में रखें. इसके बाद किसी भारी चीज से बादाम को दबाएं. अगर ऐसा करने से कागज पर तेल के निशान बन जाते हैं, तो ये बादाम असली हो सकते हैं. बादाम में नेचुरल तेल होता है, जो दबाने पर कागज पर नजर आ सकता है. लेकिन अगर कागज पर तेल का निशान नहीं है, तो समझ जाएं कि ये नकली है.

नंबर 4- बादाम खाकर देखें

बादाम खरीदते समय आप दो से तीन बादाम खाकर भी देख सकते हैं. अगर आपको बादाम का स्वाद कड़वा लगे, तो इन्हें खरीदने से बचें. आमतौर पर असली और अच्छी क्वालिटी के बादामों का स्वाद हल्का मीठा होता है.

नंबर 5- ध्यान से देखें

इन सब से अलग खरीदने से पहले बादामों को ध्यान से देखें. अगर आपको बादाम में कोई दरार, छेद या पाउडर जैसा नजर आ रहा है, तो इन्हें खरीदने से बचें. इस तरह के बादामों में घुन लगी हो सकती है. इसके साथ ही कोशिश करें कि खुले की जगह अच्छी पैकिंग वाले बादाम खरीदें. साथ ही बादाम में नमी या अजीब गंध नहीं होनी चाहिए.

इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने लिए सही और अच्छी क्वालिटी के बादाम खरीद सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- दिवाली पर बिना चीनी और गुड़ के बना लें ये मिठाई, स्वाद चखकर बार-बार मांगेंगे लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Almonds, Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com