- अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है.
- ज्यादा मात्रा में अंडे का सेवन हानिकारक हो सकता है.
- अंडा पोषक तत्वों का भंडार है.
Egg Side Effects In Hindi: अंडे को प्रोटीन के सबसे अच्छे सोर्स में से एक माना जाता है. ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर तक में अंडे को शामिल किया जा सकता है. अंडे की सबसे अच्छी बात ये है कि इससे आप कम समय में भी कई क्विक रेसिपीज बना सकते हैं. शायद यही कारण है कि ब्रेकफास्ट में अंडे को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. आपको बता दें कि अंडे में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्स जैसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन कुछ लोगों के लिए अंडे का सेवन हानिकारक हो सकता है. अगर आप भी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं तो आप अंडे का सेवन भूलकर भी ना करें.
इन समस्याओं में ना करें अंडे का सेवन- Do Not Consume Eggs With These Health Problems:
1. पाचन-
अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आप भूलकर भी अंडे का सेवन ना करें. क्योंकि अंडा धीरे से पचता है और ये आपकी पाचन की समस्या को और बढ़ा सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Kidney Beans: इन 4 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए राजमा का सेवन, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आप भूलकर भी अंडे का सेवन ना करें. Photo Credit: iStock
2. कोलेस्ट्रॉल-
जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उन्हें अंडे का सेवन करने से बचना चाहिए. खासकर अंडे का पीला वाला हिस्सा. क्योंकि अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो ये कोलेस्ट्रॉल की समस्या को और बढ़ा सकता है.
3. दिल-
दिल के मरीजों को कई चीजें खाने से परहेज होता है. अगर आप हार्ट की समस्या से परेशान हैं तो आप अंडे सा सेवन करने से बचें. क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट पैदा हो सकती है.
Protein Rich Dosa: प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट के लिए ऐसे बनाएं मिक्स दाल डोसा, यहां हैं क्विक रेसिपी
4. दस्त-
अगर आपको दस्त की समस्या है तो आप भूलकर भी अंडे का सेवन ना करें. क्योंकि अंडे की तासीर गर्म होती है, जो पेट खराब होने पर और परेशानी बढ़ा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं