विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2025

विटामिन B12 का भंडार है किचन में मौजूद ये साधारण मसाला, चिकन और मीट से भी ज्यादा पावरफुल

Vitamin B12 Deficiency: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कई तरह के विटामिन की आवश्यकता होती है और उन्हीं में से एक है विटामिन B12. इसकी कमी से शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं.

विटामिन B12 का भंडार है किचन में मौजूद ये साधारण मसाला, चिकन और मीट से भी ज्यादा पावरफुल
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 कैसे बढ़ाएं.

Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी 12 हमारे शरीर को लिए बेहद जरूरी माना जाता है. इसकी कमी से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे, शरीर में थकान, कमजोरी, मानसिक भ्रम, तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं और एनीमिया आदि. वैसे तो जब भी विटामिन बी 12 (Vitamin B12 Ki Kami) की बात आती है नॉनवेज का नाम सबसे पहले लिया जाता है. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो भारतीय किचन में कई चीजें ऐसी हैं जिनकी मदद से विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है. तो चलिए जानते हैं विटामिन बी12 की कमी को कैसे दूर करें.

भारतीय किचन में मौजूद जीरा एक ऐसा मसाला है जिसे ना केवल स्वाद को बढ़ाने बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है. जीरा, को वैज्ञानिक रूप से Cuminum cyminum के नाम से जाना जाता है. आमतौर पर जीरे को सबसे ज्यादा तड़के में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इसे कई अन्य तरीके से भी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें मौजूद आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फाइबर; विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, बी-कॉम्प्लेक्स (जैसे नियासिन) और प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.

कैसे करें जीरे का सेवन- (How To Consume Cumin Seeds)

जीरा विटामिन बी 12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए आप जीरा को डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- खाली पेट नीम की पत्ती खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है? किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन 

Latest and Breaking News on NDTV

1. जीरा पाउडर-

जीरा पाउडर को आप घर पर तैयार कर सकते हैं. इसके लिए जीरे को हल्का रोस्ट करके मिक्सर में पीस लें और एक कंटेनर में भरकर रख दें. इसे आप सलाद, दाल और सब्जी में मिलाकर खा सकते हैं.

2. दही-

अगर आपको जीरा का स्वाद ज्यादा अच्छा नहीं लगता है तो आप दिन में दही के साथ इसको मिलाकर का सकते हैं. या रायता बनाकर सकते हैं. 

3. जीरा पानी-

जीरे वाला पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें. अगली सुबह इस पानी को गरम करें और हल्का गुनगुना पानी खाली पेट पी लें.

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jeera Ke Fayde, Cumin Seeds For Vitamin B12 Deficiency, Vitamin B12 Ki Kami Dur Karne Ke Liye Jeera Kaise Khaye, Vitamin B12 Symtoms, Vitamin B12 Rich Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com