Cucumber and Kiwi Drink: गर्मी का मौसम ऐसा होता है जब हर समय कुछ ठंडा खाने या पीने का मन करता है. इस मौसम में हम सभी कई तरह के ड्रिंक का सेवन करना पसंद करते हैं. भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से बचने के लिए हम लिक्विड चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करते हैं. क्योंकि पानी की कमी से शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं. डीहाइड्रेशन की वजह से दस्त, उल्टी की समस्या हो सकती है. अगर आप भी इस मौसम में कुछ को हेल्दी और रिफ्रेश रखने के लिए हेल्दी ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं तो आप खीरा और कीवी से ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. खीरा और कीवी दोनों को ही सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है. खीरे में लगभग 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मददगार है.
कैसे बनाएं खीरे और कीवी का ड्रिंक- (How To Make Cucumber and Kiwi juice)
सामग्री-
- कीवी
- खीरा
- आधा इंच अदरक
- स्वादानुसार काली मिर्च
- (कुटी हुई) बर्फ
- 1 कप पानी
ये भी पढ़ेंः इस भीषण गर्मी को मात देने के लिए रेगुलर लस्सी नहीं सत्तू की लस्सी का करें सेवन, शरीर को ठंडक पहुंचाने में है मददगार
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

Photo Credit: iStock
विधि-
खीरा कीवी का ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले फलों को छीलकर काट लें. एक घंटे के लिए ठंडा होने को रख दें. फिर पानी और बर्फ को मिलाकर ब्लेंड कर लें. इसके बाद इसमें कटे हुए फल मिलाएं. एक मिनट के लिए ब्लेंड करें. ग्लास में डालकर सर्व करें.
खीरा और कीवी के फायदे- Health Benefits Of Cucumber and Kiwi:
केले में विटामिन ए और फाइबर जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. खीरे के सेवन से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिल सकती है. खीरा के सेवन से वजन को कम करने में भी मदद मिल सकती है. वहीं अगर कीवी की बात करें तो कीवी विटामिन सी, विटामिन ई, पोटैशियम पॉलिटेक्निक, कॉपर, सोडियम, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर जैसे गुण होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार हैं.
Benefits of Cashew in Hindi | काजू खाने के फायदे, हेल्दी हार्ट, ग्लोइंग स्किन व होंगे और कई लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं