विज्ञापन

खीरे के बीज फेंकने की न करें गलती, तैयार करें इनका पाउडर, सेवन करने से सेहत को हो सकते हैं कई फायदे

खीरे के बीजों सो तैयार पाउडर का सेवन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. यहां जानते हैं पाउडर बनाने का तरीका और इससे होने वाले फायदे क्या हैं?

खीरे के बीज फेंकने की न करें गलती, तैयार करें इनका पाउडर, सेवन करने से सेहत को हो सकते हैं कई फायदे
Cucumber Seeds Powder : खीरे के बीजों का पाउडर

खीरा लगभग हर कोई सलाद के रूप में रोजाना खाता है. कुछ लोग खीरे के मोटे बीजों को निकालकर इसे फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि यही खीरे का बीज हमारी सेहत के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है. जी हां, खीरे के बीजों में कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं. अगर आप इन बीजों का पाउडर तैयार करके खाते हैं, तो इससे शरीर की कई तरह की दिक्कतें दूर हो सकती हैं. यहां जानते हैं खीरे के बीजों का पाउडर खाने से क्या फायदे हो सकते हैं और इसे कैसे तैयार करें-

खीरे के बीजों का पाउडर खाने से होने वाले फायदे क्या हैं?

पाचन को करे बेहतर : खीरे के बीजों का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है. दरअसल, इसमें फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है. फाइबर पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखने के साथ-साथ कब्ज जैसी परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है. 

वजन करे कंट्रोल : शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप खीरे के बीजों का सेवन कर सकते हैं. इसमें मौजूद फाइबर बार-बार भूख लगने की समस्या को कम कर सकता है. इससे अनावश्यक स्नैकिंग से बचने में मदद मिल सकती है.

शरीर को रखे हाइड्रेटेड : खीरा अपने हाई वाटर कंटेंट के लिए जाना जाता है. इसके बीजों में भी ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. गर्मियों के मौसम में यह शरीर को तरोताजा रखने में सहायक माना जाता है.

हार्ट को रखे हेल्दी : खीरे के बीजों में पोटैशियम और कुछ हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

हड्डियों को दे मजबूती: खीरे के बीजों में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज मौजूद होते हैं. ये दोनों पोषक तत्व हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए जरूरी माने जाते हैं. इसलिए इसका सेवन बोन हेल्थ के लिए लाभकारी हो सकता है.

कैसे बनाएं खीरे के बीज का पाउडर?

खीरे के बीजों को अलग करके अच्छी तरह धो लें. इसके बाद धूप में या हल्की आंच पर पूरी तरह सुखा लें. सूखने के बाद इन्हें मिक्सर में पीसकर एयरटाइट डिब्बे में स्टोर किया जा सकता है.

खीरे के बीजों से तैयार पाउडर का कैसे करें सेवन?

आप एक छोटा चम्मच खीरे के बीज का पाउडर दही, स्मूदी, छाछ, सलाद या गुनगुने पानी में मिलाकर ले सकते हैं. हालांकि, किसी भी नई चीज को नियमित डाइट में शामिल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहता है.

ये भी पढ़ें - सुबह खाली पेट चूना खाने से क्या होता है? जानिए इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cucumber, Cucumber Seeds, Cucumber Seeds For Health Hindi, Cucumber Seeds For Summer, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com