कुकर में केक कैसे बनाएं.
NDTV
क्या आपका भी केक खाने का मन कर रहा है लेकिन, घर में ओवन नहीं है, तो केक नहीं बनेगा? यही सोच रहे हैं, तो परेशान न हो, क्योंकि हम आपके लिए लेकर आए हैं कुकर में केक बनाने का आसान रेसिपी. आपको बस एक सीक्रेट ट्रिक पता होनी चाहिए. इस ट्रिक से कुकर में केक न जलेगा, न बैठेगा, एकदम फूला हुआ, जालीदार, सॉफ्ट बनेगा. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
कुकर में केक कैसे बनाएं-
सामग्री-
- मैदा
- चीनी पाउडर
- दही
- दूध
- तेल या मक्खन
- बेकिंग पाउडर
- बेकिंग सोडा
- वनीला एसेंस
- नमक
- ड्राई फ्रूट्स

Photo Credit: Pexels
विधि-
- सबसे पहले कुकर में 1 कप नमक डाल दीजिए. नमक को कुकर के तले में फैला दीजिए. अब इसके ऊपर एक छोटा स्टैंड या उल्टी कटोरी रख दीजिए.
- अब कुकर का ढक्कन लगाइए. लेकिन याद रखिए, ढक्कन की सीटी और रबर निकाल देनी है. सीटी लगी रही, तो कुकर में प्रेशर बनेगा और केक बैठ जाएगा.
- अब कुकर को मीडियम गैस पर 10 मिनट तक खाली ही गरम होने दीजिए.
- बस, आपका देसी ओवन तैयार है. नमक हीट को बराबर फैलाता है, जिससे केक नीचे से जलता नहीं है, चारों तरफ से बराबर पकता है.
- जब तक कुकर गरम हो रहा है, तब तक बैटर बना लीजिए. एक बड़े बाउल में आधा कप दही लीजिए.
- इसमें 3/4 कप चीनी पाउडर डाल दीजिए. अच्छे से फेंटिए, जब तक चीनी घुल न जाए.
- अब इसमें 1/4 कप तेल डाल दीजिए. फिर से फेंटिए. अब इसमें 1 कप मैदा, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, आधा चम्मच बेकिंग सोडा और 1 पिंच नमक डालकर छान लीजिए.
- छानकर डालने से ही केक में जाली आएगी. बिना छाने डालेंगे, तो केक भारी बनेगा.
- अब हल्के हाथ से मिक्स कीजिए. एक ही तरफ से चलाइए. ज्यादा जोर से मत फेंटिए, नहीं तो केक की हवा निकल जाएगी.
- अब 1/4 कप दूध डालकर बैटर को स्मूथ कर लीजिए. बैटर न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए, न ज्यादा पतला.
- रिबन जैसा गिरना चाहिए. आखिर में आधा चम्मच वनीला एसेंस और थोड़ी सी टूटी-फ्रूटी डाल दीजिए.
- अब केक टिन में थोड़ा सा तेल लगाकर ग्रीस कर लीजिए. नीचे बटर पेपर या मैदा छिड़क दीजिए.
- बैटर को टिन में डाल दीजिए. टिन को 2-3 बार हल्के से टैप कीजिए, ताकि हवा के बुलबुले निकल जाएं.
- अब कुकर का ढक्कन खोलिए. ध्यान से, गरम होगा. स्टैंड पर केक टिन रख दीजिए.
- ढक्कन फिर से लगा दीजिए, बिना सीटी के. अब गैस को बिल्कुल धीमा कर दीजिए. लो फ्लेम पर 35-40 मिनट तक पकने दीजिए.
- 20 मिनट से पहले ढक्कन मत खोलिए. बार-बार ढक्कन खोलेंगे, तो केक बैठ जाएगा.
- केक की हीट निकल जाएगी. फिर टूथपिक डालकर चेक कीजिए. टूथपिक साफ निकले, तो केक पक गया.
- गीला निकले, तो 5-10 मिनट और पकाइए.
- केक पक गया, तो गैस बंद कर दीजिए. कुकर को ऐसे ही 10 मिनट तक ठंडा होने दीजिए. तुरंत केक निकालेंगे, तो टूट जाएगा.
- 10 मिनट बाद केक को निकालकर चाकू से किनारे छुड़ा लीजिए. प्लेट पर पलट दीजिए और सर्व करें.
नोट- केक ठंडा होने के बाद उसे गीले कपड़े से ढककर रखिए. हवा लगने से केक सूख जाता है.
ये भी पढ़ें- ठंड में आटा गूंथने में आता है आलस? बिना हाथ लगाए और बिना मशीन के ऐसे गूंथे आटा, रोटियां बनेगी एकदम सॉफ्ट
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Cooker Me Cake Kaise Banaye, Cake Recipe Video, Cake Recipe At Home, Cake Recipe For Beginners, Cake Recipe Without Oven