collagen rich food list: बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कोलेजन का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है, जिसका असर स्किन बालों और नाखूनों पर नजर आता है. हालांकि, अगर आप सही खानपान का सेवन करते हैं, तो कोलेजन के उत्पादन को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है. यहां हम आपको ऐसे फूड्स की लिस्ट बताएंगे, जिससे कोलेजन के उत्पादन को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है. ये फूड्स कोलेजन बनाने के लिए जरूरी विटामिन, मिनरल्स और अमीनो एसिड उपलब्ध कराते हैं, जिससे स्किन को लंबे समय तक हेल्दी और जवां रखने में मदद मिल सकती है. यहां जानते हैं 20 ऐसे फूड्स जिससे कोलेजन का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है.
कोलेजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं? | Collegon Badhane Ke liye kya Khayen
1. बोन ब्रॉथ: 1 कप बोन ब्रॉथ सूप में आपके शरीर को लगभग 5-10 ग्राम कोलेजन मिलता है.
2. चिकन: 85 ग्राम पके हुए चिकन में 2.5-3 ग्राम कोलेजन होता है.
3. मछली: 100 ग्राम पकी हुई मछली में 1-2 ग्राम कोलेजन मिल सकता है.
4. अंडे की सफेदी: 1 अंडे की सफेदी में लगभग 0.5 ग्राम कोलेजन सपोर्टिंग अमीनो एसिड होते हैं.
5. खट्टे फल: 1 मीडियम आकार के खट्टे फल जैसे- संतरा, मौसमी में लगभग 70 एमजी विटामिन C होता है, जो कोलेजन बनाने में मदद करता है.
6. बेरीज: 1 कप बेरीज में 80-90 एमजी विटामिन C मिलता है, जिससे कोलेजन के उत्पादन में बढ़ावा मिल सकता है.
7. शिमला मिर्च: आधा कप कटी हुई शिमला मिर्च में करीब 95 एमजी विटामिन C होता है, जो स्किन के लिए हेल्दी होता है. क्योंकि इससे कोलेजन के उत्पादन में बढ़ावा मिल सकता है.
8. हरी पत्तेदार सब्जियां: 1 कप कच्ची पत्तेदार सब्जियों में 30-80 एमजी विटामिन C पाया जाता है, जिससे कोलेजन तेजी से बढ़ सकता है.
9. नट्स: बादाम और काजू जैसे नट्स अगर आप 28 ग्राम खाते हैं, तो आपको 1.6 एमजी तक जिंक मिलता है. ये कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है.
10. बीज: तिल या फिर कद्दू का 1 बड़ा चम्मच बीज खाएंगे, तो आपको 1-2 एमजी जिंक मिल सकता है. इससे कोलेजन बढ़ता है.
11. टमाटर: 1 मध्यम टमाटर में 3-5 एमजी लाइकोपीन और विटामिन C होता है, जो कोलेजन की सुरक्षा करता है.
12. लहसुन: नियमित रूप से 1 से 2 लहसुन की कलियां खाने से कोलेजन के उत्पादन में सपोर्ट मिलता है.
13. सोयाबीन: आधा कप उबले हुए सोयाबीन का सेवन करने से कोलेजन को सुरक्षित रखा जा सकता है. इनमें जेनिस्टीन नामक कंपाउंड होता है, जो स्किन के लिए हेल्दी हो सकते हैं.
14. टोफू: नियमित रूप से 100 ग्राम टोफू का सेवन करने से शरीर को प्रोटीन मिलता है, जो कोलेजन बनाने के लिए जरूरी अमीनो एसिड दे सकता है.
15. एवोकाडो: आधा अवोकाडो, इसमें विटामिन E और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो कोलेजन को नुकसान से बचा सकते हैं.
16. कीवी: एक मध्यम आकार के कीवी में लगभग 60-70 एमजी विटामिन C होता है, जो कोलेजन सिंथेसिस के लिए जरूरी हो सकता है.
17. पपीता: नियमित रूप से 1 कप पपीता खाने से स्किन हेल्दी हो सकता है. इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सकिन में कोलेजन को सपोर्ट कर सकता है.
18. मशरूम : 1 कप पके हुए मशरूम, इनमें कॉपर होता है, जो कोलेजन फाइबर बनने में मदद कर सकता है.
19. राजमा और बीन्स: करीब आधा कप पके हुए राजमा खाने से शरीर को प्रोटीन, जिंक और कॉपर मिल सकते हैं, जो कोलेजन उत्पादन के लिए जरूरी हैं.
20. डार्क चॉकलेट : 70 फीसदी कोकोआ वाले 20 से 30 ग्राम डार्क चॉकलेट खाने से फ्लेवोनॉयड्स मिलता है. ये स्किन में कोलेजन के टूटने को कम करने में मदद कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें - क्या कोलेजन की कमी से झुर्रियां होती हैं? डॉक्टर का क्या कहना है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं