क्या आप भी रोज-रोज एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा तलाश रहे हैं जो स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत का भी पूरा ख्याल रखे? अगर हां, तो आपका इंतजार खत्म हुआ. @HomemadeHappinessWithManisha ने अपने यूट्यूब चैनल पर 5 ऐसी रागी रेसिपीज शेयर की हैं, जो सेहत के लिए तो कमाल हैं ही, साथ ही खाने में भी बेहद टेस्टी हैं.
देखें वीडियो...
रागी-मूंग दाल इडली और उत्तपम:
बिना उड़द दाल के बनी ये रेसिपी उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं, जो अर्थराइटिस या यूरिक एसिड की दिक्कत से परेशान हैं. हल्की, सुपाच्य और पेट के लिए एकदम बढ़िया.

इंस्टेंट रागी ढोकला:
बेसन वाला ढोकला तो खूब खाया होगा, अब रागी वाला ट्राई करें. ऊपर से खट्टा-मीठा चटपटा तड़का और साथ में हरी चटनी मिल जाए तो ये स्पंजी, सॉफ्ट ढोकला सबका फेवरेट बन जाता है.

ग्लूटेन-फ्री रागी बन्स और बर्गर:
बिना यीस्ट और बिना घंटों गूंथने की मेहनत के बनने वाले फूले-फूले बन्स. इन्हीं से आप घर पर ही हाई-प्रोटीन वाला हेल्दी बर्गर भी बना सकते हैं, जो बच्चों को भी खूब पसंद आएगा.

रागी थट्टे इडली और होममेड इडली पोडी:
साउथ इंडियन स्टाइल वाली बड़ी प्लेट इडली और ऊपर से चटपटी गन पाउडर यानी इडली पोडी का कॉम्बिनेशन. एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा.

इंस्टेंट रागी डोसा और खीरे की चटनी:
बिना ज्यादा झंझट के मिनटों में बनने वाला एकदम क्रिस्पी डोसा और साथ में ठंडी-ठंडी खीरे की यूनिक चटनी. सुबह के नाश्ते के लिए इससे बेस्ट ऑप्शन और क्या हो सकता है.
इसे भी पढ़ें: हाथ चिपचिपे होते हैं कटहल काटते हुए? इस ट्रिक से साफ करें और बनाएं चटपटी कटहल करी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं