Chiti Kaise Bhagaye: अगर आप भी सोच रहे हैं कि किचन से चींटियां कैसे भगाएं या खाने से चींटियां दूर करने के तरीके क्या हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय मदद कर सकते हैं. लाल चींटी का घरेलू उपाय के तौर पर लौंग, सिरका, दालचीनी और नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये Ants in Kitchen की समस्या को कम करने और खाने को सुरक्षित रखने में मददगार माने जाते हैं
किचन में चींटियां क्यों आती हैं?
क्या आप भी किचन में थोड़ा सा खाना गिरा नहीं कि चींटियों के झुंड से परेशान हैं. दरअसल किचन में एक सबसे बड़ी समस्या जो हर घर में देखने को मिलती है, वो है चींटियां. काउंटर पर खाना रखा नहीं कि कुछ ही मिनटों में चींटियों की पूरी फौज वहां पहुंच जाती है. कभी दूध के बर्तन में, कभी मिठाई के डिब्बे में तो कभी रात की बची सब्जी और रोटी में. चींटियों की वजह से न सिर्फ खाना खराब होता है, बल्कि उसे कई बार फेंकना भी पड़ जाता है.
खाने को चींटियों से कैसे बचाएं- (Khane Se Chiti Kaise Bhagaye)
1. पानी की कटोरी-
अगर आपके पास कोई ऐसी चीज़ है जिसे आप फ्रिज में नहीं रख सकते तो एक बड़ी और चौड़ी कटोरी लें. उसमें थोड़ा सा पानी भरें और उसके बीच में अपना खाने का बर्तन रख दें. पानी की वजह से चींटियां बर्तन तक नहीं पहुंच पाएंगी और आपका खाना एकदम सुरक्षित रहेगा.
2. लौंग और दालचीनी चींटियों को कैसे दूर रखती हैं?
चींटियों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज़ होती है. कुछ चीज़ों की तेज़ गंध उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आती. लौंग और दालचीनी उन्हीं में से हैं. चीनी के डिब्बे या मिठाई के डिब्बे के आसपास 4-5 लौंग रख दें. लौंग की महक से चींटियां डिब्बे के पास भी नहीं फटकेंगी.

3. सिरका चींटियों को भगाने में कैसे मदद करता है?
सफेद सिरका चींटियों को भगाने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है. एक स्प्रे बोतल में आधा पानी और आधा सफेद सिरका मिलाकर मिक्स कर लें. खाना रखने से पहले किचन स्लैब या डायनिंग टेबल पर इसका स्प्रे करके कपड़े से पोंछ लें. सिरका चींटियों के फेरोमोन्स को खत्म कर देता है, जिससे वे भटक जाती हैं और खाने तक नहीं पहुंच पातीं.
4. नींबू से खाने के आसपास चींटियां आने से रोकने के आसान उपाय
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड चींटियों को दूर रखता है. आप थोड़ा सा नींबू का रस पानी में मिलाकर पोछा लगा सकते हैं या टेबल पर पोंछा मार सकते हैं.
तो अब चिंंता किस बात की. अगर आप भी रोज़-रोज़ की इस समस्या से परेशान हो चुके हैं और बार-बार केमिकल वाला स्प्रे इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो टेंशन मत लीजिए. आपकी किचन में ही ऐसी कई चीज़ें मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप चींटियों को खाने से दूर रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- सावन व्रत में नहीं होगी प्रोटीन की कमी, फलाहार में शामिल करें ये 6 चीजें
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
किचन से चींटियां कैसे भगाएं?
लौंग, सिरका, नींबू और साफ-सफाई जैसे उपाय मददगार हो सकते हैं.
क्या सिरका चींटियां दूर करता है?
स्टोरी में सफेद सिरके को चींटियों को दूर रखने के लिए उपयोगी बताया गया है.
क्या नींबू से चींटियां भागती हैं?
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड चींटियों को दूर रखने में मदद कर सकता है.
खाने में सबसे ज्यादा चींटियां कहां लगती हैं?
स्टोरी में मिठाई, चीनी और खुले खाद्य पदार्थों के आसपास चींटियां आने का जिक्र है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं