Pillow cleaning tips
Takiya Kaise Saaf Karen: अच्छी नींद तभी आती है जब बिस्तर साफ हो. अक्सर हम बेडशीट और पिलो कवर को तो साफ कर लेते हैं, लेकिन तकिए के अंदर जमी गंदगी को क्लीन करना भूल जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं तकिये पर जमे बैक्टीरिया मुंहासे, पिंपल्स, एलर्जी और स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं. ऐसे में जरूरी है इन्हें समय-समय पर साफ किया जाए. नीचे कुछ ऐसी ट्रिक्स बताई गई हैं, जिनकी मदद से आप घर पर पुराने ताकिए को नया जैसा बना सकते हैं. यहां जानें करना क्या होगा.

तकिए कैसे साफ करें?
तकिए को साफ करने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा?
- एक कटोरी
- पानी
- डेटॉल
- एक साफ कपड़ा
तकिए कैसे साफ करें?
- सबसे पहले ताकिए के कवर निकाल लें और अब अच्छे से जमी हुई धूल को झाड लें.
- अब आपको एक कटोरी लेनी है, उसमें थोड़ा पानी डालकर आधा ढक्कन डेटॉल मिलाना है.
- आपको एक चीज का ध्यान रखना है, कभी भी ताकिए पर सीधा डेटॉल नहीं डालना है. उसे हमेशा पानी में मिलाकर ही इस्तेमाल करना है.
- जब अच्छी तरह से घोल बना लें. एक कॉटन का कपड़ा लें, अब पानी में हल्का-हल्का कपड़ा भिगोकर ताकिए को साफ करना शुरू करें.
- ध्यान रखें, ये तरीका तब कामयाब है जब आपको इन्हें पूरे तरीके से धोना न हो.
- ऐसे ही धीरे-धीरे सब जगह से ताकिए को साफ करके सूखने के लिए धूप में रख दें.
- अगर आप इन्हें धूप में रखते हैं, तो इसकी सारी गंध और नमी निकल जाएगी.

किन बातों का रखना होगा ध्यान
- हर 3 से 4 महीने में ताकिए को वॉश करना जरूरी है
- ताकिए पर सिर रखने से पहले हमेशा जमी हुई धूल को साफ करें
- हर थोड़े समय में ताकिए को धूप में रखें
- हमेशा कवर चढ़ाएं रखना जरूरी है
इसे भी पढ़ें: बिना पंखे के बालकनी ठंडी कैसे रखें? जानें देसी जुगाड़!
लेखक के बारे में
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
How To Wash Pillow At Home, Pillow Ko Saaf Karen, Dirty Pillow Cleaning Videos, Takiya Ko Saaf Karne Ka Aasan Tarika