विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2025

रात को सोने से पहले मुंह में एक लौंग दबाकर सो जाइए, उसके बाद जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते

Chewing Clove Benefits: भारतीय किचन में पाए जाने वाले मसालों की एक खासियत है जिसे हम सभी मानते हैं कि ये अपने स्वाद और सुगंध के साथ ही अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जाने जाते हैं. आइए जानते हैं रात में मुंह में लौंग दबाकर सोने के फायदे.

रात को सोने से पहले मुंह में एक लौंग दबाकर सो जाइए, उसके बाद जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते
मुंह में लौंग चबाकर सोने के फायदे.

Chewing Clove Benefits: भारतीय किचन में कई ऐसे मसाले पाएं जाते हैं जो अपनी स्वाद और सुंगध के साथ ही अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जाने जाते हैं. बता दें कि पुराने समय में इन मसालों का इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करते थे. ठीक उसी तरह से आज के समय में भी इनका इस्तेमाल कई तरह के देसी नुस्खों में किया जाता है. आज हम बात करेंगे लौंग की जिसका इस्तेमाल हमारी दादी-नानी भी करती आ रही हैं. दांत में दर्द हो या फिर खांसी की समस्या दादी के नुस्खों में लौंग हमेशा शामिल रहती थी. लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है जो पेनकिलर की तरह काम करता है. इसके साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो खांसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं. 

तो चलिए आपको बताते हैं रात को सोते समय मुंह में एक लौंग को रखना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है. लौंग ओरल हेल्थ, गले की खराश और दर्द, डाइजेशन और स्ट्रेस को दूर करने में जादुई असर दिखा सकता है.

रात भर मुंह में लौंग दबाकर सोने के फायदे ( Raat Bhar Muh me Laung Dabakar Sone ke Fayde)

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट इलायची का पानी पीने से क्या होता है?

मुंह की बदबू

सुबह उठने पर कई लोगों के मुंह से तेज बदबू आती है. इसकी वजह होते है रात-भर मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया. ऐसे में रात को मुंह में एक लौंग को दबाकर सोने से इस परेशानी से राहत मिल सकती है. लौंग में पाया जाने वाले यूजेनॉल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं. जिससे इस समस्या से राहत मिल सकती है.

दांतों और मसूड़ों के लिए 

लौंग में अपने एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. इसको रात भर मुंह में दबाकर सोने से इसका रस धीरे-धीरेबाहर निकलता है जो दांतों के दर्द से तुरंत राहत दिलाने में मदद करता है. इसके साथ ही यह मसूड़ों में होने वाली सूजन को कम करने में भी मदद करता है. 

खांसी और गले के दर्द से राहत

लौंग की तासीर गर्म होती है ऐसे में इसका सेवन गले की खराश, बलगम और सूखी खांसी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. खासकर ठंड के मौसम में होने वाली समस्याओं में इसका सेवन बेहद लाभदायी होता है. लौंग गले की सूजन और जलन को शांत करने में मदद करता है, जिससे खांसी से भी आराम मिलता है.

सावधानी

लेकिन कहते हैं ना कि हर चीज के फायदे होने के साथ कुछ नुकसान भी हो सकते हैं अगर आप सावधानी नहीं बरत रहे हैं तो ऐसा लौंग के साथ भी है. जहां कुछ एक्सपर्ट रात में लौंग को मुंह में दबाकर सोने को सेफ मानते हैं तो वहीं कुछ एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसा करना रिस्की भी हो सकता है. इसलिए अगर आप रात भर मुंह में लौंग को दबाकर सो रहे हैं तो सतर्क रहें, क्योंकि इसकी वजह से कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं.

मुंह में लौंग रखकर सोने से निगल जाने और गले में अटकने की संभावना हो सकती है. इसके कारण आपको काफी परेशानी हो सकती है.

कैसे करें सेवन

अगर आपको इस तरह की समस्या से बचना है तो आप रात को सोने से कुछ समय पहले लौंग को मुंह में रख सकते हैं और सोने के पहले इसको निकाल दें. 

या फिर आप लौंग का पानी पी सकते हैं. आप लौंग की बनी चाय का सेवन भी कर सकते हैं और इसके लाभ उठा सकते हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chewing 1 Clove Over Night Benefits, Laung Chabakar Sone Ke Fayde, Laung Ke Fayde, Clove Benefits In Hindi, What Happens When You Chewing 1 Clove For Whole Night, Raat Me Laung Chabane Ke Fayde, Raat Me Laung Khane Ke Fayde, Muh Me Laung Dabakar Sone Se Kya Hota Hai, Clove Oil Uses, Clove Oil Benefits, Laung Khane Se Kya Hota Hai, Lifestyle, Laung For Tooth Pain, Saant Ke Dard Me Laung Kaise Istemaal Kare, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com