विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2025

बासी मुंह चबाकर खा लें 3-4 ये हरे पत्ते, फिर जो होगा उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते आप

Basil Leaves Benefits: इन 5 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाना. इन समस्याओं को दूर करने में हैं मददगार है.

बासी मुंह चबाकर खा लें 3-4  ये हरे पत्ते, फिर जो होगा उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते आप
Basil Leaves Benefits: खाली पेट तुलसी की पत्ती चबाने के फायदे.

Basil Leaves Benefits In Hindi: तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसके पत्ते से लेकर बीज तक, सेहत के लिए उपयोग किए जाते हैं. आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों को औषधि से कम नहीं माना जाता है. खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फ्लू, एंटी-बायोटिक, एंटी-इफ्लेमेन्ट्री, विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम और आयरन जैसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. अगर आप रोजाना तुलसी के पत्ते का सेवन करते हैं तो इन समस्याओं से राहत मिल सकती हैं. आपको बता दें कि तुलसी के पत्तों को डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं किसे करना चाहिए इनका सेवन.

तुलसी के पत्ते चबाने के फायदे- (Tulsi Ke Patte Chanane Ke Fayde)

1. मुंह की बदबू-

अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो आप खाली पेट तुलसी के पत्ते चबा सकते हैं. इनमें मौजूद गुण मुंह के बैक्टीरिया को दूर करने में मददगार हैं.

ये भी पढ़ें- इन 8 लोगों के लिए रामबाण है अखरोट का सेवन, फायदे जान आज से डाइट में कर लेंगे शामिल

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

2. स्ट्रेस-

तुलसी के पत्ते में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकते हैं. अगर आप तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं तो तुलसी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

3. मोटापा-

अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो खाली पेट तुलसी के पत्ते चबा सकते हैं. इसके अलावा वजन को घटाने के लिए आप इसके पानी का सेवन भी कर सकते हैं.

4. इम्यूनिटी-

शरीर को सेहतमंद रखने में हमारी इम्यूनिटी अहम भूमिका निभाती है. खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाने से शरीर की कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.

5. पाचन-

अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या हैं तो आप खाली पेट तुलसी के पत्ते चबा सकते हैं. क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो पेट के लिए अच्छे माने जाते हैं.

GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Basil Leaves Benefits, Chewing Basil Leaves On Empty Stomach, Khali Pet Tuli Ke Patte Chabane Ke Fayde, Basil Leaves For Health, What Happens If You Chew Basil Leaves In Morning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com