CHef Harpal Singh Sokhi And IPL 2023: देश में आईपीएल (IPL 2023) चल रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग 31 मार्च से शुरू हो गया है. इसलिए आज कल हर कोई मैच के रंग में रंगा नजर आ रहा है. ऐसे में भला सेलिब्रेटी शेफ हरपाल सिंह सोखी भला कहां पीछे रहने वाले थे. यह बात उनके लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलती है. हाल ही में इस सेलिब्रेटी शेफ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में होडिंग की तस्वीर पोस्ट की है. यह पोस्ट इंडियन प्रीमियर लीग पर बेस्ड है. शेफ के इस लेटेस्ट इंस्टग्राम पोस्ट का कैप्शन है, @karigari_noida. पोस्ट में दो होडिंग हैं, एक जोमैटा की दूसरी हरपाल सिंह की कारीगरी की.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पोस्ट को देख कर लग रहा है कि शेफ हरपाल सिंह आईपीएल जीतने वाली टीम को बिरयानी खिलाने के मूड में है. होडिंग के मुताबिक जीतने वाली टीम चाहे वह गुजरात टाइटंस हो या 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स या फिर राजस्थान रॉयल्स वे उन्हें बिरयानी खिलाएंगे. हरपाल सिंह यह जोमैटा के साथ मिलकर कर रहे हैं.
जोमैटा (Zomato) वाली होडिंग पर लिखा है 'कोई भी जीते, बिरयानी हमारी तरफ से'. वहीं उसके नीचे वाली होडिंग पर FIXED HAI! के साथ खुशियों की बरसात, कारीगरी के साथ, शेफ हरपाल सिंह सोखी का नाम लिखा है. शेफ की इस पोस्ट को अब तक 62 लोगों ने लाइक किया है, वहीं लगातार कमेंट आ रहे हैं.
बता दें कि आईपीएल 2023 का लीग राउंड 52 दिनों तक चलेगा. इस दौरान कुल 70 मैच खेले जाएंगे. आईपीएल के 16वें सीजन के लीग राउंड में 18 डबल हेडर भी शामिल हैं. आईपीएल का आखिरी मैच 21 मई को खेला जाएगा. आईपीएल का फाइनल मुकाबला 28 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं