Hanuman Jayanti 2023 Bhog: हनुमान जयंती का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल यह पर्व 6 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार ( Hanuman Jayanti 2023 Date) को मनाया जा रहा है. इस दिन भक्तजन व्रत रखते हैं और सच्चे मन से उनकी आराधना करते हैं. मंदिरों को सजाया जाता है और इसके साथ ही भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन भी किया जाता है. एक बात जिसका इस पर्व पर खासा ध्यान रखा जाता है वो हैं उनको चढ़ाने वाला प्रसाद. हनुमान जी को भक्तजन उनका पसंदीदा भोग ही अर्पित करते हैं. जिसमें से एक है बूंदी. बेसन से बनी बूंदी को चाशनी में डुबाया जाता है और क्योंकि भगवान को मीठा बहुत पसंद हैं तो इसका भोग विशेष रूप से लगाया जाता है. तो आइए जानते हैं भगवान को लगाए जाने वाले भोग बूंदी को आप घर पर कैसे बनाएं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हनुमान जयंती पूजा शुभ-मुहूर्त | Hanuman Jayanti Puja Shubh Muhurat
आपको बता दें कि इस बार हनुमान जयंती पर पूजन के 6 मुहूर्त बन रहे हैं, इन समयों पर तीनों पहर में इन शुभ मुहूर्त में आप पूजन कर सकते हैं.
1- सुबह 06 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक
2- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर में 12 बजकर 23 मिनट तक
3- दोपहर में 12 बजकर 23 मिनट से 01 बजकर 58 मिनट तक
4- दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक से 03 बजकर 32 मिनट तक
5- शाम 05 बजकर 07 मिनट से 06 बजकर 41 मिनट तक
6- शाम 06 बजकर 41 मिनट से रात 08 बजकर 07 मिनट तक
हनुमान पूजा विधि (Hanuman Jayanti Puja Vidhi)
हनुमानजी के पूजन के लिए जो सामग्री चाहिए होती है वो इस प्रकार है. पूजा के लिए आपको चाहिए लाल पुष्प, सिंदूर, अक्षत्, पान का बीड़ा, मोतीचूर के लड्डू, लाल लंगोट और तुलसी दल. पूजन में ये सभी चीजें हनुमान जी पर अर्पित करें. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें. फिर हनुमानजी की आरती करें. भगवान को भोग के रूप में बेसन के लड्डू, हलवा औऱ केला चढ़ाएं.
हनुमान जी का भोग
बूंदी बनाना बेहद आसान होता है. आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
बूंदी बनाने के लिए सामग्री
- बेसन - 200 ग्राम
- चीनी - 600 ग्राम
- छोटी इलाइची - 7-8 पिसी हुई
- घी या रिफाइन्ड - बूंदी तलने के लिये
बूंदी बनाने की विधि
- बूंदी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन को छानकर निकाल लें.
- इसके बाद इसमें थोड़ी - थोड़ी मात्रा में पानी डालकर अच्छे से घोल लें, ध्यान रखें कि इसमें किसी प्रकार की कोई गांठ ना पड़ी हो.
- घोल इतना गाढ़ा होना चाहिए कि वो अच्छे से छन्नी से छन जाए.
- इसको अच्छे से फेंटने के बाद इसमें 2 चम्मच तेल डालिए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
- इस घोल को कुछ देर के लिए रेस्ट होने के लिए रख दीजिए.
चाशनी बनाने के लिए
- चाशनी बनाने के लिए एक बर्तन में शक्कर लीजिए और उसमें डेढ़ कप पानी मिलाकर रख दीजिए.
- पानी में जब उबाल आने लगे तो इसे पकने के लिए छोड़ दीजिए.
- आप चाहें तो इसमें फूड कलर या फिर केसर मिला सकती हैं. इससे इसका रंग सुनहरा पीला हो जाएगा.
- इसमें पिसी हुई इलायची को डालकर मिक्स करें.
- हाथों से चेक करें अगर चाशनी का एक तार दोनों उंगलियों के बीच बन रहा है तो आपकी चाशनी बनकर तैयार है.
बूंदी फ्राई
- अब बूंदी के बैटर को लीजिए.
- एक बर्तन में तलने के लिए घी लीजिए.
- अब एक बड़े से छन्ने को घी के ऊपर रखिए और उसमें बेसन का घोल डालकर बूंदी तैयार कर लीजिए.
- बूंदी बन जाने के बाद उसे चाशनी में भिगोकर कुछ देर के लिए रख दीजिए.
- आपकी बूंदी बनकर तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं