Chili Cheese Garlic Paratha Recipe In Hindi: जब भी बात नाश्ते की आती है तो हम सभी कंफ्यूज हो जाते हैं कि ऐसा क्या बनाया जाए जो खाने में टेस्टी भी हो और हेल्दी भी. सबसे जरूरी बात की इसे बनाने में ज्यादा समय ना लगे. क्या आप भी हमारी इस बात से सहत हैं. अगर हां तो आप बिल्कुल सही जगह पर है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहद ही स्वादिष्ट नाश्ता (Healthy Neashta) रेसिपी. ये ब्रेड सैंडविज, ऑमलेट, मैगी, साउथ इंडियन फूड, पोहा, पास्ता आदि नहीं है. हम बात कर रहे हैं चिली चीज़ गार्लिक पराठा रेसिपी की. यह स्पाइसी चीज़ी, डिश खाने के बाद बच्चे इसे और बनाने की आपसे मांग करेंगे. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
चिली चीज़ गार्लिक पराठा कैसे बनाएं- (How To Make Chili Cheese Garlic Paratha)
सामग्री-
- आटा
- बेसन
- हरी मिर्च
- चीज
- लहसुन
- लाल मिर्च पाउडर
- जीरा पाउडर
- नमक-स्वादानुसार
- घी या तेल
ये भी पढ़ें- Raw Cottage Cheese: कच्चा पनीर खाने के 5 चमत्कारिक फायदे जान हैरान हो जाएंगे...

ये भी पढ़ें- Crispy Spring Rolls: इन 3 टिप्स की मदद से घर पर बनाए रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी स्प्रिंग रोल, फटाफट नोट करें...
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विधि-
- चिली चीज़ गार्लिक पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा और थोड़ा सा बेसन लें.
- इसमें नमक और 1 टी स्पून घी डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- अब पानी डालकर आटा को गूंथ लें.
- इसके बाद किसी गीले कॉटन के कपड़े से ढककर थोड़ी देर के लिए रख दें.
- अब एक अलग बाउल में कद्दूकस करके चीज डालें.
- इसमें हरी मिर्च कटी हुई, लहसुन बारीक कटी हुई, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल दें.
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब आटे की लोई बनाएं.
- इसमें सूखा हुआ आटा लगाकार इसे इस तरह फैलाएं ताकि बीच में चीज़ का मिश्रण डाल सकें.
- चीज के मिश्रण को आटे की लोई में डालकर अच्छी तरह से बंद करें.
- इसे धीरे-धीरे गोलाकार शेप में पराठे की तरह बेल लें.
- गर्म तवे पराठे को डालें और दोनों तरफ से पलटते हुए सेंके.
- घी या तेल लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें.
- पराठा तैयार है इसे प्लेट में निकाल कर अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ मजे लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं