दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों दुनिया के सबसे बड़े कूटनीतिक आयोजनों में से एक यानी 18वें ब्रिक्स समिट (BRICS Summit 2026) के लिए पूरी तरह तैयार है. 12 और 13 सितंबर को होने वाले इस दो दिवसीय महासम्मेलन में शामिल होने के लिए देश-विदेश के तमाम बड़े नेता और पत्रकार राजधानी पहुंच चुके हैं. इस बीच, एक ऐसी चीज ने सबका ध्यान खींचा है, जो राजनीति और कूटनीति से हटकर सीधे हमारे देसी स्वाद से जुड़ी हुई है. जी हां, इस बार ब्रिक्स सम्मेलन में आए देश और विदेश के मीडियाकर्मियों (के लिए जो स्पेशल गुड्डी बैग या मीडिया किट तैयार की गई है, वह पूरी तरह से 'वोकल फॉर लोकल' (Vocal for Local) की तर्ज पर है. एनडीटीवी (NDTV) की पत्रकार सिम्रिन गुप्ता ने जब इस शानदार हैंपर (Hamper) को अनबॉक्स किया, तो इसके अंदर की चीजें देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा.
India is going VOCAL for LOCAL at BRICS, with these thoughtful goodies for international and local journalists attending the distinguished summit. NDTV's Simrin Gupta unboxes the hamper.
— NDTV (@ndtv) September 10, 2026
The 18th BRICS Summit will take place at Bharat Mandapam, New Delhi, on September 12-13,… pic.twitter.com/gzn1182gpf
इस गिफ्ट हैंपर में भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक खान-पान को जगह दी गई है. इसमें सबसे बड़ा आकर्षण बिहार के दो फेमस प्रोडक्ट बने हैं पहला है सेहत से भरपूर बिहार का सत्तू और दूसरा ग्लोबल सुपरफूड बन चुका मखाना. सत्तू जहां गर्मियों में ठंडक और ताकत देने वाला देसी ड्रिंक माना जाता है, वहीं मखाने की पॉपुलैरिटी अब पूरी दुनिया में फैल चुकी है.
बिहार के इन दोनों हेल्दी प्रोडक्ट्स के अलावा, इस किट में दक्षिण-पूर्व भारत के स्वाद का भी तड़का लगाया गया है. इसमें ओडिशा के कोरापुट (Koraput) क्षेत्र में उगाई जाने वाली खास कॉफी को भी शामिल किया गया है, जो विदेशी मेहमानों और कॉफी लवर्स को बेहद पसंद आ रही है. इसके साथ ही गुजरात के पारंपरिक और खूबसूरत दस्तकारी वाले हैंडीक्राफ्ट्स भी इस गिफ्ट पैक का हिस्सा हैं, जो भारत की बेहतरीन कलाकारी की कहानी बयां करते हैं.
सरकार और आयोजकों का यह सोचना वाकई कमाल का है कि जब पूरी दुनिया की निगाहें भारत की कूटनीति पर टिकी हैं, तब विदेशी मेहमानों और पत्रकारों को भारत की असली मिट्टी से जुड़े स्वाद और संस्कृति से रूबरू कराया जाए.
ये भी पढ़ें- कैसरोल में रखते ही गीली हो जाती हैं रोटियां? अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, घंटों तक रहेंगी एकदम सॉफ्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं